बहन इंतजार करती रही, भाई नहीं आया, आई तो उसकी मौत की खबर
हादसे में मरने वाले हितेन्द्र की बहन की शादी अभी कुछ रोज पहले तीन दिसंबर को ग्वालियर में हुई थी। ससुराल में आने के बाद उसे पहली बार पीहर ले जाने के लिए डबरा से चारो भाई बहुत खुशी से निकले थे और बहन भी अपने भाइयों का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रही थी, लेकिन बहन और जाट परिवार की खुशियों का एकदम से ग्रहण लग गया। बहन भाई का इंतजार कर रही थी, लेकिन भाई नहीं आया। आई तो उसकी मौत की खबर।