1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शताब्दीपुरम में हो रही थी नाबालिग की शादी, पुलिस ने रुकवाई

सूचना एफ आरवी को मिली थी, जिस पर महाराजपुरा थाना प्रभारी पहुंचे और बालिका की उम्र कम लगने पर विवाह रोकने को कहा। उन्होंने एसडीएम जयति सिंह को सूचना दी

2 min read
Google source verification
शताब्दीपुरम में हो रही थी नाबालिग की शादी, पुलिस ने रुकवाई

शताब्दीपुरम में हो रही थी नाबालिग की शादी, पुलिस ने रुकवाई

ग्वालियर। शताब्दीपुरम में गुरुवार रात कराया जा रहा नाबालिग का विवाह पुलिस ने रुकवा दिया। इसकी सूचना एफ आरवी को मिली थी, जिस पर महाराजपुरा थाना प्रभारी पहुंचे और बालिका की उम्र कम लगने पर विवाह रोकने को कहा। उन्होंने एसडीएम जयति सिंह को सूचना दी। इसके बाद महिला बाल विकास विभाग की टीम ने पहुंचकर उम्र संबंधित दस्तावेज मांगे, लेकिन परिजन दस्तावेज नहीं दिखा सके, जिस पर विवाह रुकवाकर बालिका को आवास गृह भेज दिया गया।

एसडीएम और पिंक सेल प्रभारी जयति सिंह का कहना है कि पिंक सेल, पुलिस और महिला बाल विकास ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की है। इस दौरान एसडीएम के अलावा जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी शालीन शर्मा, थाना प्रभारी मिर्जा आसिफ बेग, परियोजना अधिकारी विवेक विंचुलकर, पर्यवेक्षक गायत्री देवी सिंह, बबीता तोमर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रचना चौहान मौजूद थे।

विरोध की कोशिश की
विवाह में पहुंचे अधिकारियों और पुलिस को देखकर परिवार ने विरोध की कोशिश की। परिजन ने बालिका की उम्र 17-18 वर्ष बताई। लेकिन अधिकारियों ने उम्र से संबंधित दस्तावेज मांगे तो वे दिखा नहीं सके।

चौथी कक्षा की मार्कशीट दिखाई
महिला विकास के अधिकारियों ने नाबालिग को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत करने के बाद बालिका आवास गृह भेज दिया। शुक्रवार को दोपहर परिजन ने भिंड के स्कूल से बनवाई गई चौथी कक्षा की मार्कशीट को उम्र संबंधी दस्तावेज के रूप में दिया था, लेकिन इसे प्रामाणिक नहीं माना गया।

पुलिस रही आगे
सूत्रों का कहना है कि देर रात थाना प्रभारी ने पिंक सेल प्रभारी जयति सिंह को सूचना दी थी। इसके बाद उन्होंने महिला बाल विकास के अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। विभाग के अधिकारी रात में मौके पर पहुंच गए थे, लेकिन प्रशासन का कोई भी अधिकारी शताब्दीपुरम नहीं पहुंचा। लेकिन पुलिस ने पहले ही पहुंचकर विवाह रुकवा दिया था, जिससे बाद में पहुंचे महिला बाल विकास के अधिकारियों का काम आसान हो गया।

ऐसे मिली खबर
-रात 9 बजे किसी ने एफ आरवी चालक को सूचना दी कि शताब्दीपुरम में विवाह कराया जा रहा है, इसमें वधु की उम्र कम है।
-एफ आरवी चालक और स्टाफ ने थाने पर सूचना दी, इसकेबाद महाराजपुरा थाना प्रभारी मिर्जा आसिफ बेग ने मौके पर पहुंचकर विवाह रुकवाया और प्रशासन को सूचना दी।
-बाल विवाह की सूचना पर महिला बाल विकास के अधिकारी और पुलिस तो मौके पर पहुंची, लेकिन प्रशासन का कोई अधिकारी नहीं पहुंचा।

Story Loader