
MP News: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में भीषण हादसा हुआ है। जिसमें तीन दोस्तों की मौत हो गई है। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार की स्पीड इतनी तेज थी कि डिवाइर से टकराने के बाद तीन टुकड़ों में बिखर गई। बताया जा रहा है कि युवक नशे में धुत थे।
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को सुबह शहर के ग्वालियर-झांसी हाईवे पर सिथौली में हुआ। कार चला रहे संजय धाकड़, विवेक जोशी और ऋतिक मांझी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो युवक घायल बताए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि अचानक दोस्तों का प्लान बना और वह शीतला माता मंदिर के दर्शन चले गए। पहले पैदल ही जाने का विचार था, लेकिन फिर संजय अपनी कार ले आया। जिसके बाद माता के दर्शन किए। इसके बाद दर्शन करके लौटते समय तेज रफ्तार कार बेकाबू हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें कार के तीन टुकड़े हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। कार की हालत देखकर आसपास मौजूद लोग सहम गए। शुक्रवार को नवमी के दिन ऋतिक, संजय और विवेक के घर में मातम पसर गया है।
Updated on:
11 Oct 2024 04:58 pm
Published on:
11 Oct 2024 04:57 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
