scriptMP Rains : मौसम विभाग का IMD alert जारी , 27 जिलों में तेज अंधड़-तूफान के साथ होगी झमाझम बारिश | MP Rains : Meteorological Department IMD alert issued heavy rain thunderstorm in 27 districts | Patrika News
ग्वालियर

MP Rains : मौसम विभाग का IMD alert जारी , 27 जिलों में तेज अंधड़-तूफान के साथ होगी झमाझम बारिश

MP Rains: गुजरात व राजस्थान में पांच व सात मई के बीच तापमान बढ़ेगा। इस ओर से आने वाली पश्चिमी हवा MP में भी गर्मी लेकर आएगी। इससे तापमान 42 डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक दर्ज हो सकता है।

ग्वालियरMay 05, 2024 / 02:19 pm

Ashtha Awasthi

weather
MP Rains: हवा का रुख दक्षिण पश्चिम दिशा से रहा। यह हवा अपने साथ राजस्थान की गर्मी व अरब सागर से नमी लेकर आई, जिससे सुबह से बादल छा गए। लेकिन जैसे-जैसे दिन गुजरा तापमान में बढ़ोतरी होती गई। हवा भी गर्म हो गई, जिससे दिन में तपन का अहसास हुआ और पारा 41.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो मई में पहली बार है। गर्मी के कारण दिन में सड़कों पर लोगों की संख्या कम नजर आई। सिग्नलों पर दो पहिया वाहन चालक छांव में रुक रहे थे।
अधिकतम तापमान सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक तापमान में एक से डेढ़ डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के आसार हैं। मतदान के दिन 7 मई को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है। गर्मी बढ़ने के बाद दोपहर बाद आंधी आने की भी संभावना है।

31 मई को खत्म हो जाएगा गर्मी का सीजन

गर्मी के सीजन के 64 दिन बीत गए हैं, अब 26 दिन शेष हैं। गर्मी का सीजन 31 मई को खत्म हो जाएगा और एक जून से मानसून सीजन की शुरुआत होगी। इन 64 दिनों में अधिकतम तापमान तीन बार ही 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सका है। पारा दो बार अप्रेल में 41 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा है, जबकि मई में पहली बार तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस पर आया है।
● गुजरात व राजस्थान में पांच व सात मई के बीच तापमान बढ़ेगा। इस ओर से आने वाली पश्चिमी हवा अपने साथ गर्मी लेकर आएगी। इससे तापमान 42 डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक दर्ज हो सकता है।
● हीट के कारण सात व आठ मई को आंधी के आसार हैं। कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है। 7 मई को ग्वालियर संसदीय क्षेत्र में मतदान है, गर्मी का असर मतदान पर पड़ सकता है।

इन जिलों में आंधी तूफान बारिश का अलर्ट

6-7 मई को भोपाल समेत पूर्वी और पश्चिमी एमपी में बारिश-आंधी की संभावना है।विंध्य, महाकौशल, बुंदेलखंड के 13 जिलों सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, मैहर, अनूपपुर, शहडोल, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना में गरज चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है। मंगलवार को बैतूल,भोपाल, विदिशा, सागर में बादल छाएंगे और तेज रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मई के तीसरे और चौथे हफ्ते में भी बारिश-ओले के संकेत हैं ।

Home / Gwalior / MP Rains : मौसम विभाग का IMD alert जारी , 27 जिलों में तेज अंधड़-तूफान के साथ होगी झमाझम बारिश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो