25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather news : अगले 2 से 5 घंटे में 27 जिलों में होगी ‘धुंआधार बारिश’, आ सकती है धूलभरी आंधी

  पहला दिन नोतपा नहीं तपा, आज भी सामान्य से नीचे रहेगा पारा

2 min read
Google source verification
toofaan_20180525267.jpg

Weather news

ग्वालियर। गर्मी के लिहाज से बेहद गर्म माने जाने वाले नौतपा का पहला दिन राहत भरा ही रहा। गुरुवार को कई जगहों पर अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। करीब 20 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे रहा। वहीं प्रदेश में सर्वाधिक तापमान नरसिंहपुर में 43.8 डिग्री दर्ज किया गया। अगले तीन-चार दिन तापमान में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी की उम्मीद नहीं है। ग्वालियर और भोपाल में रात में बारिश भी हुई।

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में आंधी व बारिश के आसार जताए हैं। महीने के अंत तक भीषण गर्मी के आसार नहीं है। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या इससे कम रहने के आसार हैं। वैसे नौ तपा भीषण गर्मी के लिए जाना जाता है। इन नौ दिनों में तापमान 46 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज होता है, लेकिन इस बार जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ आ गया।

अरब सागर व बंगाली खाड़ी से लगातार नमी आ रही है। राजस्थान की गर्म हवा थम गई है। नमी होने से मौसम गर्म नहीं हुआ। लगातार तीसरा बार है कि मई में नौ तपा नहीं तपा है। मौसम विभाग ने अधिकत तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सामान्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 3.3 डिसे कम रहा।

देर रात शुरू हुआ बारिश का दौर

दिनभर हल्के बादल तो छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। दिन में कुछ देर के लिए तेज धूप भी हुई। वहीं देर रात एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया। जिसके चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली। माना जा रहा है कि शुक्रवार को अच्छी बारिश की संभावना है।

जानिए कैसा रहा तापमान

भोपाल में पारे में 2.9 डिग्री की कमी देखने को मिल और यहां तापमान 38.8 डिग्री पर पहुंच गया। ग्वालियर में 38 डिग्री रहा और 2.5 डिग्री की गिरावट हुई। इसी तरह इंदौर में पारा 37.4 डिग्री पर पहुंच गया, जबकि एक दिन पहले तापमान 38.6 डिग्री था। जबलपुर में पारा 39.3 डिग्री रहा, जो एक दिन पहले 41.8 डिग्री था। चार दिन से सबसे गर्म खजुराहो में पारे में 4.5 डिग्री की गिरावट हुई। यहां गुरुवार को तापमान 40.5 डिग्री रहा। गुरुवार को नरसिंहपुर में सबसे ज्यादा 43.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा, जबकि सबसे कम 32.2 डिग्री रहा।

7 डिग्री सेल्सियस गिरा पारा

रविवार- 44.4

सोमवार- 44.8

मंगलवार- 44.8

बुधवार- 40.5

गुरुवार- 38.0