
ग्वालियर। हिन्दू महासभा के दौलतगंज स्थित कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे की प्रतिमा स्थापित किए जाने के विरोध में शहर जिला कांग्रेस कमेटी व ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों ने शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि इस मंदिर निर्माण में भाजपा का हाथ है। कांग्रेस ने फिर चेतावनी दी कि यदि पांच दिन में प्रशासन ने मंदिर को नहीं हटाया तो कांग्रेस सीधी लड़ाई लड़ेगी।
शहर जिला कांग्रेस द्वारा शाम को फूलबाग चौराहे पर शाम को पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया जबकि प्रदर्शन का सिलसिला सुबह 10 बजे शुरू हो गया था। पहला प्रदर्शन महाराज बाड़े पर ब्लॉक अध्यक्ष नवीन परांडे के नेतृत्व में प्रात: 10 बजे किया गया। ब्लॉक 4 के अध्यक्ष रमेश पाल के नेतृत्व में 11 बजे बारादरी चौराहा, ब्लॉक 5 के अध्यक्ष प्रमोद पांडे के नेतृत्व में 11.30 बजे इंदरगंज चौराहा, ब्लॉक अध्यक्ष अनिल गुप्ता के नेतृत्व में 12 बजे गश्त का ताजिया, सुरेश पहलवान के नेतृत्व में 12.30 बजे कंपू, नवीन भदकारिया के नेतृत्व में 12.40 बजे हजीरा, केशव मांझी के नेतृत्व में १ बजे किलागेट पर प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों के अलावा अशोक सिंह, अशोक शर्मा, रश्मि पवार शर्मा, सुनील शर्मा, सुरेन्द्र सिंह परमार चच्चू, संजय सिंह यादव, आनंद शर्मा, मुन्नालाल गोयल, प्रयाग सिंह गुर्जर, केसी सिंह राजपूत, विद्यादेवी कौरव, वीर सिंह तोमर, उषा चौहान, मनोज सेन, अरुणा गुप्ता, रेखा सिंह, गीता गुप्ता, संजीव दीक्षित आदि उपस्थित थे।
बच्चों ने गोडसे मंदिर में की आरती
हिंदू महासभा भवन में गोडसे मंदिर में रविवार को बालकों ने नाथूराम गोडसे प्रतिमा की आरती कर अखण्ड भारत का संकल्प लिया। आरती करने वालों में मुख्य रूप से दीपक माहौर, भूरा बाथम आदि उपस्थित थे। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. जयवीर भारद्वाज, राटष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैलाश नारायण शर्मा ने बताया कि गोडसे मंदिर के समर्थन एवं कांग्रेस द्वारा प्रदेश में फैलाई जा रही अराजकता के विरोध में प्रदेश भर में हिन्दू महासभा की शाखा प्रदर्शन कर रही है। वहीं जाटवा सभा के महामंत्री डॉ. अशोक कुमार जयंत ने नाथूराम गौड़से की प्रतिमा लगाने वालों पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा कायम होने की मांग की है।
Updated on:
19 Nov 2017 04:21 pm
Published on:
19 Nov 2017 04:19 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
