4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब सरकारी और प्रायवेट विद्यालय के छात्र एक साथ देंगे बोर्ड परीक्षा, जानें वजह

पांचवीं और आठवीं के 2522 सरकारी, प्राइवेट और मदरसा विद्यालय में 61,763 छात्र देंगे परीक्षा, शिक्षा विभाग तैयार करेगा प्रश्नपत्र, तैयारियां शुरू

2 min read
Google source verification
906403-mptbikflqp-1528519159.jpg

ग्वालियर. प्राइवेट विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 5वीं और 8वीं के छात्रों का परीक्षा में इस बार नया बदलाव होने जा रहा है। पिछले कुछ वर्षों की ही तरह इस बार भी प्राइवेट स्कूलों के कक्षा 5 और 8 वीं के छात्र अब शासकीय विद्यालयों के साथ परीक्षा देंगे। इस बार जिले के 5 ब्लॉक के तीन जनशिक्षा केन्द्र पर परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। एक जनशिक्षा केन्द्र में 55 केन्द्र के मुताबिक जिले में करीब 165 परीक्षा केन्द्रों बनाए जाएंगे। इन केन्द्रों पर निजी, शासकीय और मदरसा के 2522 विद्यालयों में कक्षा 5 और 8 वीं में अध्ययनरत 61,763 छात्र परीक्षा देंगे। प्राइवेट स्कूलों के प्रश्नपत्र भी स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा ही तैयार किए जाएंगे।

इस बार 5 वीं और 8 वीं की बोर्ड परीक्षा 23 मार्च से 1 अप्रैल के मध्य आयोजित की जाएगी। प्राइमरी बोर्ड होने के चलते छात्रों के विद्यालय के नजदीकी केन्द्रों को ही परीक्षा केन्द्र बनाया जाएगा। परीक्षा केन्द्रों पर सरकारी अमला मौजूद रहेगा, और विद्यालय में विभागाध्यक्ष की तैनाती की जाएगी। वहीं प्राइवेट स्कूलों में अध्ययनरत छात्रों की परीक्षा की तिथि और समय भी शासकीय विद्यालय के छात्रों के मुताबिक ही तय किया जाएगा। बता दें, विभाग इस बार पहले की तरह 5 वीं और 8 वीं की परीक्षा बोर्ड पैटर्न पर लेने जा रहा है। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। वहीं स्थानीय अधिकारियों ने परीक्षा संबंधित तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।

ऐसे बनेगा पेपर का ब्लू प्रिंट

राज्य शिक्षा केन्द्र पेपर सेट कर मुद्रण के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को भेजेगा। डीईओ जिला परियोजना समन्वयक को पेपर का ब्लू प्रिंट मुद्रण कराने के लिए उपलब्ध कराएंगे। शासकीय विद्यालयों के लिए डीईओ से प्राप्त डीपीसी पेपर के ब्लू प्रिट का मुद्रण कराकर संकुल केन्द्रों को मुहैया कराएंगे। वहीं निजी विद्यालयों के लिए प्राइवेट स्कूल संचालक डीपीसी से प्राप्त पेपर का मुद्रण कराकर छात्रों की परीक्षा कराएंगे।


फैक्ट फाइल

जिले में 165 परीक्षा केन्द्र

पांच ब्लॉक (डबरा, भितरवार, घाटीगांव, मुरार शहरी, मुरार ग्रामीण)

1419 सरकारी स्कूल, कक्षा पांच के 13121 छात्र, कक्षा 8 के 13273 छात्र परीक्षा देंगे

1070 प्राइवेट स्कूल, कक्षा पांच के 18019 छात्र, कक्षा 8 के 17141 छात्र देंगे परीक्षा

33 मदरसा विद्यालय में कक्षा पांच के 118 और कक्षा 8 के 91 छात्र देंगे परीक्षा

33 फीसदी से कम अंक पर किया जाएगा फेल

इस बार 5 वीं और 8 वीं के छात्रों को 33 फीसदी अंक लाने होंगे। इससे कम अंक आने पर छात्र को अनुत्तीर्ण कर दिया जाएगा। वहीं फेल हुए विद्यार्थियो की दोबारा परीक्षा कराई जा सकती है। छात्र परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर सकें, इसके लिए विद्यालयों में छात्रों की तैयारी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।


व्यवस्था की जा रही है

165 परीक्षा केन्द्रों पर छात्र परीक्षा देंगे, इसके लिए हर परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण किया जा रहा है। केन्द्रों पर परीक्षा से संबंधघित सभी जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है। परीक्षा 23 मार्च को होनी है, इससे पहले विद्यालयों को छात्रों की सिलेबस पूरा कराने और रिवीजन के लिए निर्देश दिए गए हैं।

रविन्द्र सिंह तोमर, डीपीसी

Story Loader