2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आगरा-दिल्ली में कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज मिलने के बाद एयरपोर्ट पर फिर यात्रियों की निगरानी

मंगलवार को फिर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया और एयरपोर्ट पर डॉक्टरों की टीम तैनात कर दी। यह टीम फ्लाइट से आने वाले हर यात्री पर नजर रख रही है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Rahul Aditya Rai

•

Updated: 4 Mar 2020, 12:41 AM IST

आगरा-दिल्ली में कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज मिलने के बाद एयरपोर्ट पर फिर यात्रियों की निगरानी

आगरा-दिल्ली में कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज मिलने के बाद एयरपोर्ट पर फिर यात्रियों की निगरानी

ग्वालियर। आगरा और दिल्ली में कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज मिलने के बाद मंगलवार को फिर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया और एयरपोर्ट पर डॉक्टरों की टीम तैनात कर दी। यह टीम फ्लाइट से आने वाले हर यात्री पर नजर रख रही है। देश में एक महीने पहले कोरोना वायरस फैला था, इसे देखते हुए ग्वालियर में भी अलर्ट कर दिया गया था और एयरपोर्ट पर सतर्कता बढ़ाते हुए कई दिन तक डॉक्टर और एंबुलेंस तैनात कर यात्रियों पर नजर रखी जा रही थी। कुछ दिन तक फ्लाइट से विदेश से आने वाले यात्रियों के घर पर भी स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची थी। लेकिन कुछ दिन से निगरानी बंद कर दी गई थी।

मुरार अस्पताल के साथ मालनपुर में भी आइसोलेशन वार्ड
अभी तक मुरार जिला अस्पताल में चार पलंगों का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया था। अगर किसी मरीज में कोरोना वायरस के लक्षण मिलते हैं तो उसे यहां पर रखा जाएगा। वहीं अब मालनपुर स्थित आइडिया डेंटल कॉलेज में भी आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। अगर एयरपोर्ट या अन्य क्षेत्र में मरीज मिलता है तो यहां इलाज किया जाएगा।

थाटीपुर में मिला था संदिग्ध मरीज
एक महीने पहले थाटीपुर क्षेत्र में कोरोना वायरस का एक संदिग्ध मरीज मिल चुका है। इसे तीन दिन तक जेएएच में रखा गया था। कुछ दिन तक उसके परिवार की भी देखरेख की गई।

यह कर रहा स्वास्थ्य विभाग
- अगर कोई चीन से आकर यहां रह रहा है तो उसे मास्क उपलब्ध कराकर घर में ही आइसोलेशन करने की सलाह दी जा रही है।
- घर से बाहर कम निकलने की समझाइश दी जा रही है।
- किसी में इस बीमारी के लक्षण दिख रहे हैं तो उसे तुरंत चिकित्सक को दिखाने के लिए कहा जा रहा है।

सतर्कता बरत रहे हैं
कोरोना वायरस को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम तैयार है। एयरपोर्ट पर हमारी नजर बनी हुई है। लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है।
डॉ. डीके शर्मा, सिविल सर्जन

कोरोना वायरस को लेकर कार्यशाला आज
कोरोना वायरस की रोकथाम एवं सावधानियों के संबंध में कार्यशाला का आयोजन 4 मार्च को सुबह 11.30 बजे बाल भवन में किया गया है। कलेक्टर अनुराग चौधरी की अध्यक्षता में विभागीय अधिकारी, चिकित्सक एवं अन्य गणमान्य प्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजन होगा। बैठक में डायरेक्टर डीआरडीई, अधीक्षक जेएएच सहित विभागीय अधिकारियों को बैठक में आमंत्रित किया है।

बड़ी खबरें

View All

ग्वालियर

मध्य प्रदेश न्यूज़