10 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नवागत आईजी से पत्रिका की खास बातचीत, बोले- संगीन और समाज को प्रभावित करने वाले अपराधों पर फोकस

अपराधों पर कसावट और यातायात में सुधार शहर की जरूरत है। दोनों पर पहले फोकस रहेगा। समाज को प्रभावित करने वाले अपराध बर्दाश्त नहीं होंगे। यह बात मंगलवार को नवागत...

less than 1 minute read
Google source verification
gwalior ig

नवागत आईजी से पत्रिका की खास बातचीत, बोले- संगीन और समाज को प्रभावित करने वाले अपराधों पर फोकस

ग्वालियर. अपराधों पर कसावट और यातायात में सुधार शहर की जरूरत है। दोनों पर पहले फोकस रहेगा। समाज को प्रभावित करने वाले अपराध बर्दाश्त नहीं होंगे। यह बात मंगलवार को नवागत आईजी अरङ्क्षवद कुमार सक्सेना ने पत्रिका से बात में कही। आइजी सक्सेना ने कहा हत्या, लूट, अपहरण जैसे अपराधों पर कसावट प्रमुख प्राथिमकता है। इसी आधार पर काम की शुरूआत होगी।
आइजी अरङ्क्षवद कुमार सक्सेना ने मंगलवार दोपहर को रेंज आइजी का कार्यभार संभाला। इससे पहले उन्होंने आइजी ऑफिस परिसर में बने मंदिर में विधिवत पूजा की। पदभार ग्रहण करने के बाद जिले के पुलिस अफसरों से औपचारिक मुलाकात की और जिले में अपराधों की स्थिति को समझा। उन्होंने कहा अपराधों को कंट्रोल करने के लिए उसके पैटर्न को समझना जरूरी है। वह भी तीन साल के अपराधों का ब्यौरा देखकर क्राइम कंट्रोल की कार्य योजना बनाएंगे। यातायात को भी इस तर्ज पर सुधारन की प्लाङ्क्षनग रहेगी। जो लोग यातायात को डिस्टर्ब करते हैं उन पर कार्रवाई होगी।