
Girlfriend-boyfriend fight: प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source: AI Image)
Girlfriend-boyfriend News: एमपी के ग्वालियर शहर में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां पर कनाडिया क्षेत्र में अजमेर (राजस्थान) से आई प्रेमिका एक युवक के घर पहुंची और जमकर उत्पात मचाया। वो सीधे घर के अंदर जा घुसी और खुद को कमरे में बंद कर लिया।
उसने युवक की मां का गला और मुंह दबा दिया और आंखें तरेरकर बोली कि अगर 'वो' साथ नहीं रहा तो मैं सुसाइड कर लूंगी। अचानक हुए इस घटनाक्रम से परिवार और मोहल्ले वाले हैरान रह गए। किसी तरह से युवती पर काबू पाया गया। पुलिस ने आरोपी युवती के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
थाना कनाडिया पुलिस के मुताबिक घटना भूरी टेकरी इलाके में हुई। पुलिस ने फरियादी पूर्णिमा बिडवान की शिकायत पर आरोपी खुशी उर्फ शाइना खान निवासी अजमेर (राजस्थान) के खिलाफ केस दर्ज किया है। फरियादी ने पुलिस को बताया कि घटना गत रात 8.25 बजे की है। आरोपी युवती घर में जबरन दाखिल हो गई। उसने अंदर घुसते ही एक कमरे में खुद के साथ मेरी बुजुर्ग मां को बंधक बना लिया और मारपीट की। गाली-गलौज कर मां का गला और मुंह दबा दिया और जान से मारने की धमकी दी। वह कमरे के अंदर से वह जोर-ए जोर से चिल्ला-चिल्लाकर परिवार को धमकी देने लगी कि मैं मोहनिश को किसी भी कीमत पर नहीं आ छोडूंगी।
उसे आप लोगों से भी नहीं मिलने दूंगी.. अगर वो मेरे साथ नहीं रहा तो मैं यहीं सुसाइड कर सबको फंसा दूंगी। इस घटना से परिवार बुरी तरह डर गया। वहीं आसपास के लोग भी हैरान होकर एकत्र हो गए। परिवार ने किसी तरह से मां को छुड़ाया और पुलिस को सूचित किया। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवती के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उसके खिलाफ घर में जान से मारने की धमकी, मारपीट और बंधक बनाने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
महू क्षेत्र में आरोपी ने घर में घुसकर एक महिला के साथ अश्लील हरकत की और साथ ले जाने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट की। शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। पुलिस के मुताबिक घटना पत्ती बाजार इलाके में 30 वर्षीय पीड़िता के साथ 25 मई की रात 11.30 बजे होना बताई गई है। उसकी शिकायत पर आरोपी मोंटी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। महिला ने पुलिस को जानकारी दी कि आरोपी मेरी मर्जी के बिना साथ ले जाने की कोशिश करने लगा और अश्लील हरकत पर की। विरोध करने पर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
Published on:
09 Jun 2026 04:58 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
