9 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BJYM: एमपी में अध्यक्षों की नियुक्त को लेकर हलचल तेज, 13 जून को नाम पर लगेगी मुहर

Appointment of MP BJYM District Presidents: भाजयुमो जिला अध्यक्षों की नियुक्त को लेकर हलचल तेज हो गई है। नगर भाजपा ने तीन नाम की पैनल तैयार कर ली है जिसपर 13 जून को मुहर लगेगी।

2 min read
Google source verification
Appointment of MP BJYM district presidents

Appointment of MP BJYM district presidents (Source: BJYM Indore Facebook Account)

BJYM District Presidents Appointed:प्रदेश संगठन के सख्ती के बाद भाजयुमो जिला अध्यक्षों की नियुक्त को लेकर हलचल तेज हो गई है। नगर भाजपा ने तीन नाम की पैनल तैयार कर ली है जिसमें अक्षांशु तिवारी का नाम सबसे ऊपर और मजबूत है। उनके अलावा अमित पालीवाल और मयूरेश पिंगले का नाम भी तय किया गया है। इधर, आधा दर्जन से अधिक मजबूत नाम दौड़ से बाहर हो गए हैं।

तीन नाम निकाल लिए गए

प्रदेश भाजपा ने संगठनात्मक नियुक्तियों को लेकर कड़ा रवैया अपनाना शुरू कर दिया है। भाजपा के मोर्चा प्रकोष्ठों को लेकर सभी जिला अध्यक्षों को पैनल मांग ली है। प्रदेश संगठन की सख्ती के बाद इंदौर में भी हलचल तेज हो गई है। दिए गए पैमाने के हिसाब से तीन नाम निकाल लिए गए हैं। पार्टी ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि 35 साल से अधिक उम्र के कार्यकर्ताओं के नाम पैनल में नहीं देना है। जबकि बीच में ये भी चल रहा था कि योग्य कार्यकर्ता हो तो थोड़ा समझौता किया जा सकता है।

पार्टी के स्पष्ट निर्देश के बाद तय हुए नामों में सबसे ऊपर अक्षांशु तिवारी है जो कि प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य भी थे। वे पिछले कुछ वर्षों से युवा मोर्चा की राजनीति में सक्रिय भी हैं तो उससे पहले संघ में भी काम किया हुआ है। इस वजह से उनका नाम मजबूती से उभरे हैं। तिवारी के अलावा मौजूदा उपाध्यक्ष अमित पालीवाल जो कि संगठन के अच्छे कार्यकर्ता हैं तो तीसरा नाम मयूरेश पिंगले का है जिन्हें विधायक मालिनी गौड़ बनाना चाहती हैं। बताया जा रहा है कि तीन नाम की पैनल बनकर तैयार है जिसे 13 जून को होने वाली कोर कमेटी की बैठक रखा जाएगा। उसकी मंजूरी के तुरंत बाद ही पैनल भोपाल भेज दी जाएगी।

टेलर की साइकिल रैली निकलेगी

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर 15 जून को इंदौर दौरे पर आ रहे हैं। उससे पहले प्रदेश के उपाध्यक्ष जय सूर्या व महामंत्री विह्रश्वलव जैन ने इंदौर में डोरा डाल दिया है। दोनों चाहते हैं कि साइकिल रैली निकले और जगह-जगह मंच लगाकर उनका स्वागत किया जाए। नगर भाजपा अध्यक्ष सुमित मिश्रा को साइकिल रैली से आपत्ति नहीं है, लेकिन होर्डिंग, पोस्टर और मंच लगाने की बात पर वे राजी नहीं हैं। इसको लेकर आज दोपहर 2 बजे बैठक रखी गई है जिसमें टेलर के पदाधिकारी और नगर भाजुयमो अध्यक्ष सौगात मिश्रा की टीम को बुलाया गया है। उसमें रणनीति तय होगी। इधर,रैली को लेकर विधायक रहे आकाश विजयवर्गीय भी सक्रिय हो गए हैं।

ये नेता हो गए दौड़ से बाहर

भाजयुमो नगर अध्यक्ष के लिए कई मजबूत दावेदार थे जो उम्र के पैमाने में बाहर हो गए। 35 साल से अधिक उम्र वाले दावेदारों की फेहरिस्त में सौगात मिश्रा, धीरज ठाकुर, रोहित चौधरी व निक्की राय का नाम प्रमुखता से है। उनके अलावा अक्षय चौधरी व जय राजदेव की उम्र को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। इधर, अमन यादव, नयन दुबे और भावेश दवे के प्रदेश पदाधिकारी बनने से दौड़ से बाहर हो गए हैं।