26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संस्कार महिला संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, सुनीता संचेती ने संभाला अध्यक्ष पद

इंदौर

image

Newsdesk

Jul 26, 2026

datia news

datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)

इंदौर। संस्कार महिला संघ का 21वें स्थापना वर्ष के अवसर पर शपथ ग्रहण समारोह उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण से हुआ। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनीता संचेती ने पदभार ग्रहण किया, जबकि सचिव भारती मेहता एवं कोषाध्यक्ष विभा टाटिया ने भी जिम्मेदारी संभाली। केंद्रीय इकाई की संस्थापक अध्यक्ष रेखा जैन, वर्तमान अध्यक्ष स्नेह कटारिया सहित अनेक अतिथि उपस्थित रहे। पौधों से अतिथियों का स्वागत किया गया तथा स्नेह कटारिया ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। कैटवॉक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, नृत्य और स्वादिष्ट भोजन के साथ समारोह का समापन हुआ।