
datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)
इंदौर। देवास में आयोजित आदि गौड़ बावीसा ब्राह्मण समाज की केंद्रीय प्रतिनिधि सभा में केंद्रीय कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ। इंदौर के वरिष्ठ समाजसेवी मानवेंद्र त्रिवेदी को राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा भोपाल के आचार्य धर्मेंद्र शास्त्री को केंद्रीय महामंत्री चुना गया। सभा में 27 शाखाओं के लगभग 200 केंद्रीय प्रतिनिधियों ने भाग लेकर समाज की एकजुटता का परिचय दिया। निर्वाचन प्रक्रिया मुख्य निर्वाचन अधिकारी चंद्रकांत शुक्ला एवं उनकी टीम की देखरेख में संपन्न हुई। देवास शाखा के पदाधिकारियों ने आयोजन की व्यवस्थाएं संभालीं।
Updated on:
26 Jul 2026 06:01 am
Published on:
26 Jul 2026 06:01 am
