30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अपने मन की सुनते हैं सलमान, एक दिन अरबाज संग स्कूल से भाग गए बॉलीवुड के “सुल्तान”

बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान हमेशा से विवादों में रहते हैं। आज का दिन उनके लिए काफी अहमत है। 18 जनवरी को सलमान खान आम्र्स एक्ट में बरी हो गए हैं। सलमान की जिंदगी की जुड़े कुछ ऐसे फैक्ट़्स बता रहे हैं जो शायद आप नहीं जानते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shyamendra Parihar

•

Updated: 18 Jan 2017, 12:44 PM IST

salman khan verdict

salman khan verdict

ग्वालियर। बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान हमेशा से विवादों में रहते हैं। आज का दिन उनके लिए काफी अहमत है। 18 जनवरी को सलमान खान आम्र्स एक्ट में बरी हो गए हैं। सलमान के खिलाफ आने वाले इस फैसले पर सभी की नजर टिकी हुई थी। इस मौके पर हम आपको सलमान की जिंदगी की जुड़े कुछ ऐसे फैक्ट़्स बता रहे हैं जो शायद आप नहीं जानते हैं।







स्कूल से भागकर शोले देखने पहुंचे सलमान

बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान ग्वालिसर के एक सदी से भी पुराने सिंधिया स्कूल का हिस्सा रहे है। वे यहां अपने भाई अरबाज के साथ पढ़ते थे। सलमान खां यहां काफी मटर गस्ती किया करते थे। सलमान और अरबाज ने 1977-1979 के बीच यहां पढ़ाई की। इस दौरान दोनों भाई स्कूल के रानोजी हाउस में रहे थे। सिंधिया स्कूल में सलमान ने 7वीं-8वी और अरबाज ने 6वी-7वीं कक्षाएं पास कीं।





जब शोले फिल्म रिलिज हुई तो सलमान सिंधिया स्कूल में पढ़ते थे और फिल्म इतनी शानदार थी कि सलमान और अरबाज दोनो ही खुद को रोक नहीं पाए और फिलम को देखने के लिए स्कूल से भाग गए। सलमान स्कूल के ब्लेजर पहने हुए ही फिल्म देखने चले गए थे। सलमान ने बताया कि सिंधिया स्कूल की पहचान की वजह से शहर में कोई परेशानी नहीं होती थी। हालांकि इसे अनुशासनहीनता माना जाता था, लेकिन किसी को पता ही नहीं चला। फिल्म देखने के बाद सलमान ने अपने पिता को बताया कि उन्हें क्लाइमैक्स में अमिताभ का मरना अच्छा नहीं लगा।





स्कूल में ऐसे थे सलमान
बताते हैं कि सलमान हाउस के सबसे अनुशासित व शर्मीले छात्र के तौर पर जाने जाते थे। दोनों भाई करीब तीन साल सिंधिया स्कूल में रहे, इस दौरान एक भी शिकायत सामने नहीं आई। स्कूल से भागकर फिल्म देखने की बात को छात्र आज भी याद करते हैं। बता दें कि सिंधिया स्कूल देश का सबसे जाना माना स्कूल हैं। जहां बॉलीवुड के कई सितारे पढ़ चुके हैं।