
ग्वालियर. उत्तर की ओर से आ रही बर्फीली हवाओं की वजह से ठंड ने फिर से वापसी की है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। रात का पारा 3.8 डिग्री लुढ़ककर 6.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो सामान्य की तुलना में 3.1 डिग्री नीचे चला गया। वहीं अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा। दिन में धूप निकलने के बावजूद हवाओं के कारण इसका असर महसूस ही नहीं हुआ।
15 फरवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ
मौसम वैज्ञानिक सीके उपाध्याय ने बताया कि अब धीरे धीरे अधिकतम और न्यूनतम तापमान ऊपर की ओर जाएंगे। 15 फरवरी को नया पश्चिमी विक्षेम होगा। इससे बादल छा सकते हैं। आने वाले दिनों में गर्मी धीरे-धीरे बढ़ेगी | मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो- तीन दिन तक शहर के न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट बनी रह सकती है।आज 12 फरवरी है और इसके बाद कभी भी बारिश और ओलादवृष्टि की संभावना हकीकत में बदल सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान इसलिए भी सार्थक दिखाई दे रहे हैं कि प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो चुकी है। इसका असर उज्जैन, इंदौर, भोपाल संभागों में भी नजर आने की संभावना बन रही है।
ठंडी हवा से गिरा रात का पारा
कुछ दिन लगातार बढ़े तापमान के बाद अब पिछले दो दिन से ठंडी हवा के झोंके फिर मौसम बिगाड़ रहे हैं। मौसम विभाग के पूर्वानिमान ने 12 फरवरी के बाद फिर बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जाहिर को, जो इस बदले मौसम से उसकी सत्यता झलकने लगी है। बता दें कि पिछले तीन दिन से रात का पारा गिरता जा रहा है तो दिन का तापमान भी नीचे की ओर खिसक रहा है। इधर गुरुवार को दिन भर आसमान में बादल छाए रहे तो शुक्रवार को दिन भी की ठंडी हवा ने मौसम विभाग के पूर्वानुमान का असर दिखाना शुरू कर दिया है।
Published on:
12 Feb 2022 02:26 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
