27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नाले को सीमेंट क्रांकीट डालकर किया जा रहा था पक्का, विधायक ने रुकवाया निर्माण

किस मद से हो रहा है काम तो अधिकारी नहीं बता पाए  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Prashant Sharma

•

Updated: 4 Jun 2019, 6:04 AM IST

Cement cranket

नाले को सीमेंट क्रांकीट डालकर किया जा रहा था पक्का, विधायक ने रुकवाया निर्माण

ग्वालियर. विधायक मुन्नालाल गोयल ने सोमवार को पेयजल संकट से ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करते समय तिकोनिया नाले में 2.56 करोड़ की लागत से नाले को पक्के करने के लिए हो रहे सीसी निर्माण को तत्काल रुकवा दिया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में वैसे ही भूजल स्तर गिर रहा है ऐसे में सीसी से और स्थितियां बिगड़ेंगी।
विधायक गोयल घासमंडी हरिजन बस्ती पहुंचे यहां 2 करोड 56 लाख की लागत से नाले की कच्ची सतह पर सीसी डाली जा रही थी, इस पर उन्होंने आश्चर्य जताते हुए कहा कि यह कार्य किसके आदेश से और किसके मद से किया जा रहा है तो अधिकारी इसका जवाब नहीं दे पाए। उन्होंने कहा पहले ही स्वर्ण रेखा में सीमेंट कंक्रीट के कार्य से शहर में भूजल स्तर गिर चुका है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में बंदरबांट के लिए बनाई गई योजना को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नाले के नाम पर हो रहे भ्रष्टाचार की जांच भी कराई जाएगी। इस दौरान निगम के अपर आयुक्त दिनेश शुला, एपीएस भदैरिया, आरएल करहिया, रामू शुक्ला आदि उपस्थित थे।
गोयल ने सुदामापुरी, घासमंडी, खटीक मोहल्ला, हनुमान कॉलोनी क्षेत्र में नई वाटर लाइन डालने के निर्देश दिए। यह काम प्रारंभ कर दिया गया। इसके बाद हरिजन गुरुद्वारा क्षेत्र में क्षेत्रवासियों ने पेयजल समस्या के निराकरण के लिए कंपनी बाग रोड चौराहा नलकूप से कनेक्शन जोडऩे की मांग रखी। इस मांग को लेकर विधायक ने तत्काल कनेक्शन जोडऩे के निर्देश दिए। तिकोनिया गली नंबर 2, 4, तथा 5 में लोगों की मांग पर क्षेत्र में नलकूप खनन कराए जाने के निर्देश दिए। इसके बाद अग्रसेन चौक चौराहे पर अधूरे पड़े सडक़ निर्माण कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए।