
रात में दो दिन रहेगी हल्की राहत, नया पश्चिमी विक्षोभ आने से 16 को छा सकते हैं बादल
ग्वालियर. जम्मू कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ गया है। इस कारण रात में हवा के रुख में बदलाव आया है और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है। इससे रात में गर्मी से हल्की राहत रही। यह राहत अगले दो दिनों तक रहने वाली है, लेकिन कश्मीर में 14 अक्टूबर को नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, जिससे हवा का रुख फिर से बदल जाएगा। 16 अक्टूबर को बादल छाने से रात का तापमान बढऩे से गर्मी का अहसास होगा।
गुरुवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इस कारण दिन में गर्मी रही और धूप की चुभन भी अधिक रही। सूर्य अस्त के बाद भी हवा में गर्माहट रही, लेकिन रात में उत्तरी हवा चलने से राहत रहेगी।
इस कारण नहीं बदल रहा मौसम
- जम्मू कश्मीर में लगातार पश्चिमी विक्षोभ आ रहे हैं, जिसके चलते उत्तरी हवा स्थिर नहीं हो पा रही है। पश्चिमी हवा चल रही है। ये हवा अपने साथ राजस्थान से गर्मी लेकर आ रही है।
- मानसून भी देश से विदाई की ओर से है। बंगाल की खाड़ी से नमी नहीं आ रही है।
- नमी नहीं होने से दिन में मौसम शुष्क हो गया है।
अधिकमत तापमान-36.5 डिसे
न्यूनतम तापमान-२0.7 डिसे
पारे की चाल
समय तापमान
05:30 22.0
08:30 25.4
11:30 3३.4
14:30 35.8
17:30 30.8
Published on:
13 Oct 2023 11:52 am
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
