ग्वालियर। शहर में इन दिनों सहालग ने सब्जियों का बजट बिगाड़कर रख दिया है। सब्जी मंडी से लेकर बाजार में सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। प्याज और टमाटर जहां 50 रुपए किलो से अधिक के दामों में बिक रही हैं वहीं दूसरी सब्जियां भी महंगी हो गई हैं। सब्जियां महंगी होने के कारण आमजन की परेशानियां बढ़ गई हैं।