13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

weather alert राजस्थान की गर्म हवा से बढ़ा पारा, आज भी रहेगी गर्मी, 12 से हीटवेव के आसार

राजस्थान से आ रही गर्म हवा की वजह रविवार को अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इस कारण गर्मी के तेवर तल्ख रहे। हल्के बादल भी छाए और आंधी जैसा मौसम भी रहा। नमी कम होने की वजह से मौसम नहीं बिगड़ सका। मौसम विभाग ने 10 जून गर्मी का अलर्ट जारी किया […]

2 min read
Google source verification
weather alert

राजस्थान से आ रही गर्म हवा की वजह रविवार को अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इस कारण गर्मी के तेवर तल्ख रहे। हल्के बादल भी छाए और आंधी जैसा मौसम भी रहा। नमी कम होने की वजह से मौसम नहीं बिगड़ सका।

राजस्थान से आ रही गर्म हवा की वजह रविवार को अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इस कारण गर्मी के तेवर तल्ख रहे। हल्के बादल भी छाए और आंधी जैसा मौसम भी रहा। नमी कम होने की वजह से मौसम नहीं बिगड़ सका। मौसम विभाग ने 10 जून गर्मी का अलर्ट जारी किया है। हल्के बादल छाने के साथ-साथ आंधी आने की संभावना भी रहेगी, लेकिन 12 जून को तीन दिन दिन तक हीटवेव के आसार हैं। हीटवेव का यह आखिरी दौर है। उसके बाद प्री मानसून की हलचल शुरू हो जाएंगी।

जम्मू कश्मीर से पश्चिमी विक्षोभ गुजर रहा है। इसकी वजह से हल्की नमी आ रही है। सुबह हल्के बादल छाए और नमी घटने के बाद सुबह 11 बजे के बाद आसमान साफ हो गया, जिससे गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली। सुबह 11 से शाम 6 बजे तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रहा, जिससे दिन में गर्म हवा चली। सूर्य अस्त के बाद भी गर्म हवा का चलना जारी रहा। दिनभर हीटवेव जैसी स्थिति रही। अधिकतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनत तमपाम् 2.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। रात में भी हल्की उमस होने लगी है।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण आ रही नमी के कारण छाए बादल, आंधी जैसा रहा मौसम

- जम्मू कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ दो दिन में कमजोर पड़ जाएगा, जिससे नमी आना बंद हो जाएगी। इससे आसमान साफ होगा। पश्चिमी हवा का चलना शुरू होगा।

- मानसून की पूर्वी शाखा आगे नहीं बढ़ रही है। पश्चिम-दक्षिण शाखा आगे बढ़ रही है। आधे महाराष्ट्र में मानसून की बारिश हो चुकी है। पूर्वी शाखा के आगे बढऩे पर ग्वालियर चंलब संभाग में हवा का रुख बदलेगा। पूर्व हवा चलने पर मानसून की हलचल शुरू होगी।

- 12 से 15 जून के बीच हवा पश्चिमी रहेगी। रेगिस्तान गर्मी से तपेगा। इस कारण तीन गर्मी बढ़ेगी। पारा 46 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है।

अधिकतम तापमान-43.4 डिसे

न्यूनतम तापमान-31.6 डिसे

पारे की चाल

समय तापमान

05:30 32.0

08:30 33.6

11:30 40.2

14:30 42.2

17:30 40.8