
Year Ender 2019 : आठ साल बाद मेले को मिले पदाधिकारी और ऐसा रहा साल 2019 का सफर
ग्वालियर। शहर मेें 2019 में कई घटनाएं घटीं। एक ओर जहां 8 साल से ग्वालियर व्यापार मेले में कोई पदाधिकारी नहीं थे, इस साल पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। वहीं विश्वविख्यात हास्य कवि प्रदीप चौबे के आकस्मिक निधन से शहर को क्षति पहुंची। इसके साथ ही शहर में अन्य कई ऐसी चीजे भी देखने को मिली।
331 कंपनियों का स्ट्राइक अप
आरओसी ग्वालियर (रजिस्ट्रार ऑफ कंपनी) ने प्रदेश की 331 कंपनियों का स्ट्राइक अप कर दिया। कंपनी कानून की धारा 248 के अंतर्गत इन कंपनियों पर स्ट्राइक अप की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। ये सभी कंपनियां फिलहाल काम नहीं कर सकेंगी।
सिलेंडर से हुए धमाके से उजड़ा परिवार
बहोड़ापुर में गैस सिलेंडर में आग लगने से घर में धमाका हुआ इसमें पति, पत्नी सहित 10 साल का बेटा जिंदा जले। दो एसएलआर और दिव्यांग कोच भी लगाए जाएंगे।
मेले को मिले पदाधिकारी
ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण को अक्टूबर माह में आठ वर्ष बाद मिली पदाधिकारी मिले। इसके लिए प्रदेश सरकार की ओर से अध्यक्ष प्रशांत गंगवाल, उपाध्यक्ष डॉ.प्रवीण अग्रवाल सहित छह संचालकों की नियुक्ति की।
नहीं रहे हास्य कवि प्रदीप चौबे
देश के जाने-माने हास्य कवि प्रदीप चौबे का निधन हुआ। वो कैंसर से पीडि़त थे। अपनी हास्य रचनाओं से सबको हंसाने और गुदगुदाने वाले कवि प्रदीप के चले जाने से सभी स्तब्ध रह गए।
प्याज ने रुलाया
दिसंबर माह में प्याज के दामों ने आमजन को रूलाया। शहर में प्याज के फुटकर दाम 120 रुपए किलो तक जा पहुंचे। प्याज की आवक में भी कमी देखी गई।
Published on:
29 Dec 2019 01:37 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
