हनुमानगढ़

भिरानी पुलिस ने 760 ग्राम स्मैक सहित चार युवकों को किया गिरफ़्तार

- एक लग्जरी जीप भी जब्त- स्मैक व चिट्टा सप्लाई करते हैं युवक

less than 1 minute read
भिरानी पुलिस ने 760 ग्राम स्मैक सहित चार युवकों को किया गिरफ़्तार

भादरा. भिरानी थाना अधिकारी सुखराम चोटिया ने सोमवार की रात्रि को गश्त के दौरान नशे के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए 760 ग्राम चिट्टा (स्मैक) सहित चार युवकों को गिरफ्तार किया है। भादरा क्षेत्र में स्मैक के विरुद्ध पुलिस की यह सबसे बड़ी कार्यवाही है।


भिरानी पुलिस ने सोमवार रात्रि करीब 11 बजे भादरा हिसार मार्ग पर सूरतपुरा गांव के निकट प्राइवेट गाड़ी से नाकाबंदी कर रखी थी तभी हिसार की ओर से आई स्कार्पियो जीप ने नाकाबन्दी देखकर गाड़ी वापस बैक कर भागने का प्रयास किया। युवकों की घबराहट देखते हुए पुलिस ने गाड़ी को घेर लिया।


स्कारपियो जीप की तलाशी ली तो उसमें 760 ग्राम स्मैक बरामद हुई। गाड़ी में सवार युवकों ने अपना नाम फारुख पुत्र यासीन निवासी वार्ड आठ भादरा, वीरेंद्र पुत्र महेंद्र सिंह जटसिख निवासी 69 आरबी रायसिंहनगर, दीपक पुत्र मुकन्द अरोडा व राजवीर पुत्र लाभसिंह जटसिख निवासी अनूपगढ़ बताया। पुलिस ने चारों ंयुवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस चारों से पूछताछ कर रही है।

गिरफ्तार आरोपितोंं के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच भादरा थाना अधिकारी कविता पूनिया को सौंपी गई है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपितों ने यह स्मैक दिल्ली से लाना बताया है। यह लोग स्मैक की सप्लाई देने का कार्य करते हैं।

Published on:
20 Jul 2021 06:19 pm
Also Read
View All

अगली खबर