
Citizens' activism and police vigilance are tightening the reins on cafes and hotels with suspicious activities
हनुमानगढ़. कैफे-होटल के नाम पर संदिग्ध गतिविधियां करवा कर चांदी कूटने वालों के खिलाफ नागरिकों ने कमर कस रखी है। घंटे के हिसाब से काले शीशों वाले कैबिन वगैरह में लडक़े-लड़कियों को जगह उपलब्ध कराने वाले इस तरह के कथित होटल-कैफे के खिलाफ जंक्शन के वार्ड 19 नागरिक पिछले कुछ समय से संगठित होकर संघर्ष कर रहे हैं। इसके लिए संघर्ष समिति भी बना रखी है।
वार्ड के नागरिकों ने रविवार को ऐसे ही एक कैफे में जब संदिग्ध युवतियां घुसी तो इसकी सूचना जिला पुलिस अधीक्षक हरीशंकर यादव की ओर से जारी किए गए विशेष नम्बर पर व्हाट्सएप के जरिए सूचना दी। एसपी ने तत्काल जंक्शन थाने की टीम जांच के लिए भेजी। पुलिस टीम ने कैफे में मिली लड़कियों से पूछताछ की। इसके बाद कैफे संचालक को अपने साथ थाने ले गई। गौरतलब है कि जिला मुख्यालय से लेकर कस्बों तक के गली-मोहल्लों व बाजार की भीतरी गलियों में पिछले कुछ समय में कथित कैफे व होटल थोक में खुले हैं। कुकुरमुतों की तरह उगे होटल-कैफे पर होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए वार्ड 19 के नागरिक निरंतर सक्रिय हैं। नागरिकों की मांग पर एक जून को चंडीगढ़ अस्पताल क्षेत्र में संचालित होटल-कैफे का पुलिस ने निरीक्षण किया था। इस दौरान स्थिति सामने आई कि होटल व कैफे के कमरे व कैबिन घंटों के हिसाब से किराए पर देकर संदिग्ध गतिविधियां करवाई जा रही हैं। वहां मिले गर्भ निरोधक, टेबलेट, सेक्सवद्र्धक दवा वगैरह मिले थे।
Published on:
16 Jun 2025 12:05 pm
बड़ी खबरें
View Allहनुमानगढ़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
