एकता मंच का दीपावली सम्मेलन समारोह खेल प्रतियोगिताओं का उठाया आनंद
हनुमानगढ़। स्वयंसेवी संस्था एकता मंच हनुमानगढ़ का दीपावली सम्मेलन समारोह हर्ष और उल्लास के साथ सोमवार को आयोजित हुआ। शहरी कोलाहल से दूर, शांत- हरे-भरे वातावरण में रेयान कॉलेज परिसर में एकता मंच सदस्यों और शहर के गणमान्य नागरिकों ने समारोह का आनंद उठाया। आगाज कार्यक्रम कागज मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया। एकता मंच अध्यक्ष विनोद दुग्गल, नीलकंठ सेवा समिति अध्यक्ष अश्विनी नारंग, व्यापार मंडल हनुमानगढ़ अध्यक्ष प्यारेलाल बंसल एवं रेयान कॉलेज प्रिंसिपल डॉक्टर संतोष राजपुरोहित ने मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का आजाद किया।
कार्यक्रम में एकता मंच अध्यक्ष विनोद दुगड़, उपाध्यक्ष हेमंत गोयल, पूर्व अध्यक्ष गणेश सोलंकी, पूर्व अध्यक्ष गुरदीप सिंह, कोषाध्यक्ष आशीष गोयल प्रभारी कार्यक्रम प्रभारी सतीश गोयल, सदस्य राजेंद्र ग्रोवर, संजीव गोयल, पारस गर्ग, लविश जिंदल, राजेश भूतना, नीलकंठ सेवा समिति के अध्यक्ष अश्विनी नारंग, उपाध्यक्ष रामचंद्र बाघला, उपसचिव चिमनलाल मित्तल, सदस्य वीरेंद्र गोयल सदस्य सुरेश गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्यारे लाल बंसल, गणमान्य नागरिक दिवेश नागपाल उर्फ देबू, अनिल मिश्रा, यशु नारंग, मनीष कौशिक, साहिल दुगड़, सुंदर बंसल, सुरेंद्र सैनी, सुरेश गोयल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता मनीष सिंगला ने किया।
कार्यक्रम में एकता मंच की सामाजिक सरोकारों को वक्ताओं ने सराहनीय बताया श्री नीलकंठ सेवा समिति अध्यक्ष अश्वनी नारंग ने कहा कि एकता मंच के प्रत्येक कार्यक्रम में अनूठे अनुभव हुए हैं, एकता मंच सामाजिक सरोकारों में शानदार भूमिका निभा रहा है। व्यापार मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल बंसल ने एकता मंच की गतिविधियों को सराहनीय बताया। रेयान कॉलेज प्रिंसिपल डॉक्टर संतोष राजपुरोहित ने दीपावली स्नेह मिलन को उल्लेखनीय और अविस्मरणीय बताया। कार्यक्रम के अंत में कढी कचौरी का सामूहिक प्रसाद वितरण हुआ। समारोह का समापन शांति पाठ से हुआ।
विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
कार्यक्रम में वन मिनट शो प्रतियोगिता हुई।जिसमें सुई धागा प्रतियोगिता में यीशु नारंग व मनोज कुमार प्रथम, आशीष गोयल, देवेश नागपाल और रामचंद्र बाघला द्वित्तीय तथा हेमंत गोयल, विनोद दुगड़, सतीश गोयल तृतीय रहे।
बास्केटबॉल प्रतियोगिता में सतीश गोयल प्रथम, यशु नारंग, गुरदीप सिंह, राजेश भूतना द्वितीय व लविश जिंगल तृतीय रहे।
कप बैलून प्रतियोगिता में गुरदीप सिंह, सतीश गोयल, आशीष गोयल प्रथम, विनोद दुग्गड़, यीशु नारंग, गुरदीप सिंह द्वितीय और लविश जिंदल तृतीय रहे।
चैन बनाओ प्रतियोगिता में पारस गर्ग प्रथम, विनोद दुग्गड़, संजीव गोयल व सतीश गोयल द्वित्तीय तथा यीशु नारंग तृतीय रहे।
म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में श्री देवेश नागपाल प्रथम, श्री यशु नारंग द्वितीय और श्री आशीष गोयल तृतीय रहे।
प्रतियोगिता में तीन भाग्यशाली विजेताओं का चयन भी लक्की ड्रा से किया गया। जिसमें प्रथम अश्विनी नारंग, द्वितीय वासुदेव गोयल और तृतीय साहिल दुग्गड़ रहे।