
प्रतीकात्मक तस्वीर-पत्रिका
हनुमानगढ़। जिले के भादरा क्षेत्र में एक भट्ठा मजदूर की रहस्यमयी परिस्थिति में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान हरियाणा के फतेहाबाद जिले के गांव मानावाली निवासी बलवान पुत्र महावीर के रूप में हुई है, जो कई वर्षों से भादरा के गांव सिकरोड़ी स्थित करणी ईंट उद्योग में मजदूरी कर रहा था।
बलवान के छोटे भाई दिलबाग ने भादरा थाना पुलिस में मामला दर्ज कराते हुए हत्या की आशंका जताई है। एफआईआर में दिलबाग ने बताया कि उसका भाई लंबे समय से सिकरोड़ी में काम कर रहा था और उसने कई बार बताया था कि भादरा निवासी धर्मा पुत्री लालचंद रैगर जबरन उसके साथ रह रही है। बलवान के अनुसार, धर्मा उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर ब्लैकमेल करती थी।
परिजनों के मुताबिक, करीब 25 दिन पहले बलवान ने उन्हें डरते हुए बताया था कि धर्मा और उसके परिजन- पिता लालचंद, मां और दो भाई उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और गांव लौटने से रोक रहे हैं।ह
घटना वाले दिन, 26 जून को बलवान के परिजनों को एक युवती ने कॉल कर बताया कि उसकी लाश सिकरोड़ी के पास इंटरलॉक ईंटों की फैक्ट्री में पड़ी है। सूचना मिलते ही दिलबाग अपने मामा के बेटे अजय के साथ मौके पर पहुंचा, लेकिन वहां कोई शव नहीं मिला।
स्थानीय लोगों ने उन्हें बताया कि लालचंद ने शव को अज्ञात व्यक्ति का बताकर पुलिस को सूचना दी थी, जिसके बाद पुलिस ने लाश को भादरा के राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया। दिलबाग का आरोप है कि बलवान की हत्या कर उसके शव को फैक्ट्री में फेंका गया और फिर साजिशन उसे लावारिस घोषित कर पुलिस को गुमराह किया गया।
पुलिस ने दिलबाग की शिकायत के आधार पर बीएनएस की धारा 103(1), 238(ए) और 189(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच की जिम्मेदारी भादरा थानाधिकारी भूपसिंह सहारण को सौंपी गई है। फिलहाल पुलिस हर पहलु से मामले की जांच कर रही है।
Published on:
28 Jun 2025 04:59 pm
बड़ी खबरें
View Allहनुमानगढ़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
