
हनुमानगढ़ के वांछित बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लाखों रुपए इनाम घोषित
हनुमानगढ़ के वांछित बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लाखों रुपए इनाम घोषित
हनुमानगढ़. विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हनुमानगढ़ पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ सख्त रवैया अपना रखा है। इसके तहत फरार अपराधियों को पकडऩे के लिए निरंतर उन पर इनाम घोषित किए जा रहे हैं। अब तक कुल 52 वांछित अपराधियों पर लाखों रुपए का इनाम घोषित किया जा चुका है। जिले के प्रमुख अपराधियों की इनाम की नई लिस्ट जारी की गई है।
जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. राजीव पचार ने बताया कि फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत अपराधियों की सम्पत्ति की सूची भी तैयार की जा रही है। साथ ही अपराधियों को फरारी के दौरान शरण देने वालों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। आमजन से अपील की है कि आदतन अपराधियों के संबंध में जानकारी होने पर सोशल मीडिया या अन्य साधनों के माध्यम से जिला पुलिस को मोबाइल नम्बर 87645-31201 पर सूचित किया जा सकता है। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। इनाम घोषित किए गए सभी चारों अपराधी संगरिया पुलिस थाने में दर्ज प्रकरणों में वांछित हैं।
पुलिस ने रामदयाल पुत्र चैनाराम बिश्नोई निवासी हाणिया टापू पीएस ओंसिया जोधपुर, सुखजीत कौर उर्फ सुखी पत्नी सुखप्रीत सिंह निवासी संतनगर मोगा, पंजाब, रजनदीप उर्फ तेलू पुत्र अमरजीत सिंह निवासी भुचो कलां पीएस नाथना जिला बठिंडा पंजाब तथा प्रिंस अरोड़ा उर्फ बिल्ला पुत्र श्यामलाल अरोड़ा निवासी जैतो रोड, कोटकपुरा हाल कश्मीरी मोहल्ला पीएस थाना कोटकपुरा, पंजाब पर इनाम घोषित किया है। चारों ही अपराधियों पर 15-15 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है।
अवैध शराब जब्त, तीन जने गिरफ्तार
हनुमानगढ़. सदर पुलिस ने तीन अलग कार्रवाई में तीन जनों को अवैध देशी व हथकढ़ शराब सहित गिरफ्तार किया। इस संबंध में आबकारी अधिनियम के तहत संबंधित के खिलाफ मामले दर्ज किए गए। पुलिस के अनुसार एएसआई गुरबचन सिंह ने मुखबिर की सूचना पर गांव जंडावाली से विकास (22) पुत्र विनोद कुमार नायक निवासी हुणतपुरा पीएस घमूड़वाली जिला श्रीगंगानगर के कब्जे से 54 पव्वे देशी शराब जब्त की। डबलीराठान पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई रामपाल ने फिरोज कुमार पुत्र पन्नाराम सांसी निवासी नूरपुरा को डबलीबास मौलवी से 136 पव्वे देशी शराब सहित गिरफ्तार किया। हैड कांस्टेबल शैतानाराम ने गांव जंडावाली से अशोक कुमार उर्फ वीरू (30) पुत्र पटवार राम भाट निवासी जंडावाली को पांच लीटर हथकढ़ शराब सहित गिरफ्तार किया।
नशीली दवा तस्करी में एक जना गिरफ्तार
हनुमानगढ़. सदर थाना पुलिस ने नशीली दवा तस्करी के आरोप में एक जने को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 420 नशीली टेबलेट जब्त की गई। सदर थाना प्रभारी तेजवन्त सिंह ने गश्त के दौरान रोही धोलीपाल से यशपाल सुथार (64) पुत्र रामस्वरूप सुथार निवासी वार्ड पांच धोलीपाल के कब्जे से एनडीपीएस घटक युक्त कुल 420 नशीली टेबलेट जब्त की। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच गोलूवाला थाना प्रभारी अजय कुमार को सौंपी गई है।
Published on:
31 Oct 2023 11:41 am
बड़ी खबरें
View Allहनुमानगढ़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
