scriptदहेज के लिए परेशान करते थे ससुराल वाले, शादी के 11 साल बाद महिला ने कर ली आत्महत्या | Woman Commits Suicide After Harassment for Dowry in Hanumangarh | Patrika News
हनुमानगढ़

दहेज के लिए परेशान करते थे ससुराल वाले, शादी के 11 साल बाद महिला ने कर ली आत्महत्या

Dowry Harassment Cases in Rajasthan : राजस्थान में लगातार दहेज उत्पीड़न ( Dowry harassment ) के मामले बढ़ते जा रहे हैं। राजस्थान के Hanumangarh से दहेज आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है। जिले में दहेज प्रताड़ना से परेशान होकर एक विवाहिता ने शादी के करीब 11 साल बाद आत्महत्या जैसा बड़ा कदम उठा लिया।

हनुमानगढ़Sep 03, 2019 / 05:14 pm

rohit sharma

Dowery Harassment

शादी के 11 साल बाद परेशान होकर महिला ने उठाया बड़ा कदम, ससुराल में मचा कोहराम

हनुमानगढ़/संगरिया। राजस्थान में लगातार दहेज उत्पीड़न ( Dowry harassment ) के मामले बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन दहेज हत्या, आत्महत्या के मामले भी दर्ज हो रहे हैं। राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले ( Hanumangarh News in Hindi ) से दहेज आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है। जिले में दहेज प्रताड़ना से परेशान होकर एक विवाहिता ने शादी के करीब 11 साल बाद आत्महत्या जैसा बड़ा कदम उठा लिया।

यहां पढ़ें पूरा मामला..

हनुमानगढ़ जिले के सीमावर्ती चौटाला गांव में विवाहिता ने जहर खा कर जान दे दी। विवाहिता की मौत के बाद उसके ससुराल पक्ष में कोहराम मच गया। क्षेत्रीय पुलिस ने मृतका के पति, सास, ससुर तथा देवर के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार हनुमानगढ़ के जंडावाली गांव निवासी रानी की शादी वर्ष 2008 में चौटाला की जवाहर कॉलोनी निवासी कांशीराम के बेटे वकीलराम के साथ हुई थी। बीती रात करीब 12 बजे ससुराल पक्ष ने रानी के परिजनों को सूचना दी कि उसने जहर निगल लिया है। जिससे उसकी मौत हो गई है। सूचना पाकर परिजन मौके पर बेटी के ससुराल पहुंचे।
मृतका की मां रोशनी देवी ने पुलिस ( Rajasthan Police ) को शिकायत देकर कहा कि उसकी बेटी का पति वकीलराम, ससुर कांशीराम, सास गोगा देवी और देवर साहबराम दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। करीब 10 दिन पहले भी आरोपितों ने पैसों की मांग करते हुए रानी को प्रताड़ित किया था। दहेज प्रताड़ना से तंग आकर उसने जान दे दी। मृतका के तीन बच्चे हैं।
सदर थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह मोर ने बताया कि गांव जंडावाली निवासी रोशनी देवी की शिकायत पर उपरोक्त चारों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसके परिजनों के हवाले कर दिया।

Home / Hanumangarh / दहेज के लिए परेशान करते थे ससुराल वाले, शादी के 11 साल बाद महिला ने कर ली आत्महत्या

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो