scriptजनसभा को संबोधित करने धौलाना पहुंचे सीएम, मंच से राष्ट्रधर्म को बताया पहला धर्म | CM Yogi addressed the public meeting in Hapur | Patrika News
हापुड़

जनसभा को संबोधित करने धौलाना पहुंचे सीएम, मंच से राष्ट्रधर्म को बताया पहला धर्म

सीएम ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रधर्म सबसे पहला धर्म होना चाहिए। अगर देश की सुरक्षा पर कोई आंच आई, तो हम सब सुरक्षित नहीं होंगे।

हापुड़Sep 22, 2021 / 03:36 pm

Nitish Pandey

cm_yogi.jpg
हापुड़. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दौरे पर निकले सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ दादरी में सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद हापुड जिले के धौलाना में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। सीएम जनसभा के लिए यहां करीब एक बजकर 30 मिनट पर पहुंचे। इस दौरान सीएम ने विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास एवं लोक-कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किया और उसके बाद जनता को संबोधित किया।
यह भी पढ़ें

कोविड को दे दी मात, लेकिन अब इस बीमारी को लेकर रहें अलर्ट

हापुड़ का कपड़ा उद्योग में अपना अलग स्थान

सीएम ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रधर्म सबसे पहला धर्म होना चाहिए। अगर देश की सुरक्षा पर कोई आंच आई, तो हम सब सुरक्षित नहीं होंगे। इसलिए हमें राष्ट्रधर्म को सर्वोपरि रखना होगा। राष्ट्र सुरक्षित होगा तो दुनिया की कोई शक्ति हमारी तरफ आंख नहीं उठा पाएगी। महापुरुष सबके होते हैं इन्हें किसी एक का नहीं कहा जा सकता। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हापुड़ का कपड़ा उद्योग पूरे देश के अंदर अपना स्थान रखता है। भारत का कोई घर नहीं होगा, जहां हापुड़ के पापड़ नहीं खाए जाते होंगे। यह सभी काम स्थानीय स्तर पर हमारी माताएं-बहनें करती हैं। यह उन्हें स्वावलंबी बनाती हैं। हर परिवार में एक प्रदेश एक उत्पाद कार्यक्रम को आगे बढ़ा सकता है।
https://twitter.com/hashtag/UPCM?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
उद्योगों के इज ऑफ डूइंग बिजनेस में यूपी दूसरे स्थान पर

इसके आगे सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश में आठ एक्सप्रेस वे का निर्माण चल रहा है। यह इकलौता प्रदेश है जहां इतनी अधिक संख्या में एक्सप्रेस वे का निर्माण कम समय में हुआ। भाजपा सरकार आने से पहले केवल दो स्थानों पर प्रदेश में मेट्रो थी। अब छह स्थानों में मेट्रो दौड़ेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पहले उद्योगों के इज ऑफ डूइंग बिजनेस में प्रदेश देश में 23वें नम्बर पर आता था। अब यह दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।
शिवभक्त कभी अनुशासनहीन नहीं हो सकता-सीएम

सीएम ने कांवड़ियों को लेकर कहा कि एक शिवभक्त कभी अनुशासनहीन नहीं हो सकता। इसीलिए हमने उन्हें भी सुविधा उपलब्ध कराई। आस्था भारत की सबसे बड़ी ताकत है। आज यूपी में हर पूजा जैसे दुर्गा पूजा, दशहरा, दिवाली मनाने में कोई बाधा नहीं आती। हर कोई शांतिपूर्ण तरीके से अपने त्योहार मनाए। भारतीय जनता पार्टी ने आपको ये सुरक्षित माहौल दिया है।
यूपी को दंगा मुक्त बनाने का काम किया- सीएम

वहीं मुख्यमंत्री योी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना सदी की सबसे बड़ी महामारी है इसलिए इसमें हर जरूरी सुरक्षा उपाय करना जरूरी है। यूपी ने जिस तरह कोरोना काल में इस बीमारी से लड़ाई की उससे यह यूपी मॉडल के रूप में विकसित हुआ है। 2017 से पहले घरों के अंदर से एक ही आवाज आती थी कि क्या हमारी बहन बेटियां सुरक्षित हो पाई हैं। लेकिन आपने साढ़े चार वर्ष के अंदर देखा होगा कि हमने जो वादा किया था यूपी को दंगा मुक्त बनाने का वह पूरा किया है। हमने पहले ही दिन कह दिया था कि दंगा करना छोड़ दो वरना इतना हर्जाना भरना पड़ेगा कि कई पीढ़ियां निकल जाएंगी।

Home / Hapur / जनसभा को संबोधित करने धौलाना पहुंचे सीएम, मंच से राष्ट्रधर्म को बताया पहला धर्म

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो