जानकारी के अनुसार, एक थ्री व्हीलर में सवार होकर पांच लोग नेशनल हाइवे के रास्ते अपने घर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी बीच रांग साइड से आ रहे एक ट्रक ने थ्री व्हीलर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतना जोरदार थी कि थ्री व्हीलर में दो महिलाओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गर्इ। जबकि अन्य सभी यात्री गम्भीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में थ्रीव्हीलर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने दोनों महिलाओं के शवों को कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज घटना की जांच में जुटी है।