scriptकोहरे और बेकाबू रफ्तार ने ले ली दो की जान | Two people die in road accident | Patrika News
हरदोई

कोहरे और बेकाबू रफ्तार ने ले ली दो की जान

बाइक और मारुति में हुई जोरदार टक्कर।

हरदोईDec 05, 2017 / 08:51 pm

Ashish Pandey

 road accident

road accident

हरदोई. एक बार फिर तेज रफ्तार और कोहरे ने दो युवकों की जान ले ली। दोनों युवक बारात में शामिल होने के लिए दिल्ली से आए थे। आए दिन जिले में तेज़ रफ़्तार की चपेट में आकर लोग अपनी जान से हाथ धो बैठते हैं। मगर प्रशासन अपनी आँखे मीचे बैठा हुआ है। दिल्ली की एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करने वाले दो युवक यहां पर एक शादी में शामिल होने के लिए आए थे। वे बारात में जाने के लिए बाइक पर सवार हुए। इसी दौरान बाइक की कार से जोरदार टक्कर हो गई, जिससे बाइक पर सवार दोनों युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। लोगों की मानें तो टक्कर इतनी जोरदार थी किी दोनों वाहनों में आग लग गई थी।
मामला हरदोई जिले के बेनीगंज थाना क्षेत्र का है। जहाँ एक भयानक हादसे से आसपास के इलाकों में सन्नाटा छा गया। कासिमपुर थाना क्षेत्र के रेठवा गाँव निवासी दीपक कश्यप (19) और उसका एक मित्र बजरंगी (20) जो बिहार का रहने वाला था। ये दोनों दिल्ली में साथ काम करते थे और यहां दीपक अपने चाचा अशोक की शादी में शिरकत करने आया था। साथ ही उसका मित्र बजरंगी भी उसी के साथ आया था। बारात रेठवा से मिश्रिख जा रही थी और ये दोनों युवक भी उसमें शामिल होने बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान प्रतापनगर चौराहे के आगे बेनीगंज इलाके में एक तेज़ रफ़्तार अनियंत्रित मारुति कार और इनकी बाइक में जोरदार टक्कर हो गई।
जिसकी आवाज़ अभी भी लोगों के कानों में गूँज रही है
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक बाइक से उछल कर दूर जा गिरे और मौके पर ही दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। इस दौरान दोनों वाहनों में आग लग गई और वाहन धू-धू कर जलने लगे। वहीं इस मामले में अभी कोई भी अधिकारी कुछ बोलने से बच रहे हैं।

Home / Hardoi / कोहरे और बेकाबू रफ्तार ने ले ली दो की जान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो