
disadvantage of drinking hot water
नई दिल्ली। Health Tips: गर्म पाने का सेवन शरीर के लिए अच्छा माना जाता है इसके सेवन से आपको ठंड का अहसास नहीं होता है वहीं शरीर में गर्माहट को बना के रखने में भी आपकी मदद कर सकता है। सर्दियों में अक्सर लोग गर्म पानी का सेवन करते हैं क्योंकि सर्दियों के मौसम में आमतौर पर जुकाम,गले में खरास व दर्द के जैसी समस्याएं शरीर में बनी ही रहती हैं। ऐसे में यदि आप इनसे बचाव करना चाहते हैं तो गर्म पानी आपकी मदद कर सकता है। लेकिन वहीं क्या आपको ये बात पता है कि गर्म पानी के ज्यादा सेवन से शरीर को नुकसान हो सकता है। यदि नहीं तो आज हम आपको बताएंगें कि गर्म पानी के सेवन से शरीर को कौन-कौन से नुकसान हो सकते हैं।
1.नसों में आ सकती है सूजन की समस्या
ज्यादा गर्म पानी के सेवन से आपके नसों में सूजन की समस्या भी आ सकती है। यदि आप बिना प्यास के या आप आमतौर पर जरूरत से ज्यादा गर्म पानी का सेवन करते हैं तो इससे आपके शरीर में सूजन की समस्या भी आ सकती है। इसलिए कोशिश करें कि जब आपको प्यास लगी हो तभी आप गर्म पानी का सेवन करें। क्योंकि बार-बार गर्म पानी पीने से सिर दर्द भी बढ़ता है। कोशिश करें कि ज्यादा गर्म पानी के सेवन को आप अवॉयड करें। गर्म पाने की जगह आप गुनगुने पानी या नार्मल वाटर को ही पिएं।
2.खून की मात्रा पर पड़ सकता है प्रभाव
अत्यधिक गर्म पानी के सेवन से खून यानी ब्लड की मात्रा के ऊपर भी प्रभाव पड़ सकता है। यदि आप ज्यादा गर्म पानी पीते हैं तो ये अपने आप ही ब्लड की कुल मात्रा को बढ़ाता है। खून का संचलन एक बंद प्रणाली है यदि वहीं जरूरत से अधिक प्रेशर या दबाव पड़ता है, तो आपको हाई ब्लड प्रेशर के जैसे और भी कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए ज्यादा गर्म पानी का सेवन आपको अवॉइड करना चाहिए।
3.नींद आने में कठनाई
यदि आपकी आदत है कि आप सोने से पहले गर्म पानी का सेवन करते हैं तो इससे आपके नींद के सेहत के ऊपर भी प्रभाव पड़ सकता है। गर्म पानी के रात के सेवन से आपको बार-बार यूरिन आती है इससे रक्त की कोशिकाओं के ऊपर प्रभाव पड़ता है। इसलिए कोशिश करें कि रात को यदि आपको पानी पीने की आदत है तो आप गुनगुना पानी या नार्मल पानी का सेवन कर सकते हैं। वहीं इस बात को भी ध्यान में रखें कि सोने से लगभग आधा घंटा पहले आप पानी पियें। ताकि सोते समय आपको बार-बार यूरिन की समस्या न आए।
4.बॉडी के अतिरिक्त अंगों के ऊपर पड़ सकता है असर
यदि आप ज्यादा गर्म पानी का सेवन करते हैं तो इससे बॉडी के दूसरे अंगों के ऊपर भी प्रभाव पड़ सकता है। गर्म पानी के ज्यादा सेवन से आपके बॉडी के अंगों को जलने का खतरा भी अधिक हो जाता है। आपको बताते चलें कि शरीर के अंदुरनी अंगों के टिश्यू बहुत ही ज्यादा कोमल और सवेंदनशील होते हैं। वहीं यदि आप जरूरत से ज्यादा गर्म पानी का सेवन करते हैं तो इससे आपके शरीर में छाले भी पड़ सकते हैं।
5.किडनी की सेहत के ऊपर पड़ता है असर
आपको बताते चलें कि यदि आप गर्म पानी का ज्यादा सेवन करते हैं तो इससे किडनी की सेहत के ऊपर भी असर पड़ सकता है। किडनी में एक खास प्रकार का कैपिलरी सिस्टम होता है ये शरीर से एक्स्ट्रा टॉक्सिन्स और पानी को यूरिन के जरिए बाहर निकालने में मदद करता है। वहीं एक रिसर्च के अनुसार इस बात का भी पता चला है कि ज्यादा गर्म पानी पीने से किडनी की सेहत पर सामान्य की अपेक्षा ज्यादा जोर पड़ता है। इसके कारण किडनी को सामान्य से फंक्शन करने में ज्यादा समस्या आती है।
Published on:
08 Dec 2021 07:30 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
