
बेबी पोटैटो:नए आलूओं को बेबी पोटैटो भी कहा जाता है। इसमें विटामिन B6, विटामिन-सी, राइबोफ्लेविन, नियासिन, थायमिन और विटामिन-के आदि भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। साथ ही, इसका स्वाद भी काफी अच्छा और ताजा होता है।

पोटेशियम की मात्रा ज्यादा:आलू में मौजूद पोटेशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है और दिल की सेहत बढ़ाता है। ऐसे में मौसम के अनुसार इन दिनों आपके लिए नए आलुओं का सेवन ज्यादा लाभकारी रहेगा।

फाइबर की मात्रा अधिकनए आलू में विटामिन सी, पोटेशियम और आहार फाइबर सहित कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं। विटामिन सी एक महत्वपूर्ण एंटीऑक्सीडेंट है जो शरीर को संक्रमण से बचाता है।

नया आलू कम मीठा:पुराना आलू ज्यादा मीठा होता है, ऐसे में उसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट शर्करा में बदल जाता है। ऐसे में माना जाता कि पुराने की बजाय नए आलू ज्यादा फायदेमंद होते है। लोग नए आलू की तुलना में पुराना आलू खाना कम पसंद करते है।