30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weight Gain : ज्यादा खाने से भी नहीं बढ़ता है वजन, तो आहार में शामिल करें यह फूड्स

Weight gain : आप बहुत कमजोर हैं, अपने आप को थका हुआ महसूस करते हैं और अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं। इसके लिए आप बहुत खाते भी हैं। लेकिन वजन नहीं बढ़ रहा है। तो अब अपने आहार में इन चीजों को शामिल करें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 27 Aug 2021, 2:04 PM IST

Weight Gain

Weight Gain

अक्सर कुछ लोग वजन बढ़ाने के लिए बहुत खाते हैं। लेकिन ज्यादा खाने के बाद भी उनका वजन नहीं बढ़ता है। वह काफी कमजोर और थके हारे नजर आते हैं। ऐसे में उन्हें अपना वजन बढ़ाने के लिए आहार में कुछ फूड शामिल करने चाहिए। जिससे निश्चित ही आपका वजन चंद दिनों में ही बढ़ने लगेगा।

आलू का सेवन करें-

आलू का सेवन सेहत के लिए सबसे फायदेमंद होता है। आलू वजन बढ़ाने में सबसे अहम भूमिका निभाता है। इसमें स्टार्च होता है इसी के साथ मैग्नीशियम, फास्फोरस, आयरन और जिंक भी पाया जाता है। जिससे वजन जल्दी से बढ़ता है।

यह भी पढ़ें - सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है पालक, नहीं होती है शरीर में खून की कमी.

किशमिश और अंजीर का सेवन करें-

आपको वजन बढ़ाना है। तो आप रात को अपने से पहले किशमिश और अंजीर दोनों को भिगोकर रख दें और सुबह उठकर इसे खाएं। इससे आपका वजन तेजी से बढ़ेगा और आपके शरीर को पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व भी मिलेंगे।

यह भी पढ़ें - लंबाई बढ़ाने के लिए बच्चों का बढ़ती उम्र में रखें यह ध्यान.

अंडे का सेवन करें-

अंडे का सेवन करना शरीर के लिए फायदेमंद होता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम होते हैं। जो वजन जल्दी बढ़ाने में काफी मददगार होता है।

यह भी पढ़ें - सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है पीनट बटर, इस तरह करें सेवन.

केले का सेवन करें-

केले का सेवन भी आपका वजन बढ़ाने में बहुत मददगार होता है। आप दूध के साथ केले का सेवन करेंगे तो आपका वजन तेजी से बढ़ेगा। आप कमजोर हैं आपको भूख लग रही है। तो आप केला खाएं। इससे आपके शरीर को एनर्जी भी मिलेगी और पेट को कैलोरी भी अच्छी मिलने से आपका वजन बढ़ सकता है। आप केले का शेक बना कर भी पी सकते हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल