30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Height gain : लंबाई बढ़ाने के लिए बच्चों का बढ़ती उम्र में रखें यह ध्यान

Height gain : हाइट बढ़ने की एक समय सीमा होती है। इस दौरान अगर आप इन बातों का ध्यान रख लें। तो निश्चित ही आपके बच्चों की हाइट भरपूर रहेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 26 Aug 2021, 8:22 PM IST

Height gain

Height gain

हाइट बढ़ाने के लिए आपको बच्चों की बढ़ती उम्र में बहुत ध्यान रखना होगा। क्योंकि सही समय पर हाइट बढ़ाने के लिए किए गए प्रयत्न ही काम आते हैं। एक उम्र के बाद आप चाह कर भी बच्चों की हाइट नहीं बढ़ा सकते हैं। इसलिए आप हाइट बढ़ाने के लिए कुछ घरेलू उपाय करें। जिससे निश्चित फायदा मिलेगा।

बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए शारीरिक गतिविधियों के साथ उनके आहार पर भी ध्यान रखना चाहिए। उन्हें लटकना चाहिए, इसके साथ ही खेलकूद भी करते रहे और उन्हें अपने आहार में भी पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, विटामिन, खनिज देना चाहिए। आइए जानते हैं उन्हें आहार में क्या-क्या चीज देना चाहिए।

प्रोटीन जरूरी-

बढ़ती उम्र के बच्चों के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी होता है। जो शरीर में मांसपेशियों के ऊतकों के निर्माण, उनकी ग्रोथ के लिए बहुत आवश्यक है। इसलिए आपको चाहिए कि अपने बच्चे को पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन युक्त आहार दें।

यह भी पढ़ें - उबला हुआ खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद.

मिनरल्स की पूर्ति करें-

बच्चों को उनके आहार में पर्याप्त मिनरल्स प्रदान करना चाहिए। आप उनके लिए ऐसे आहार का चयन करें। जिसमें बच्चों को आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, आयोडीन, कैल्शियम आदि मिले। यह बच्चों की वृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

यह भी पढ़ें - बालों का स्वास्थ्य आहार पर करता है निर्भर, यह विटामिन भी जरूरी.

विटामिन जरूर दें-

बच्चों के बढ़ते शरीर के लिए सभी प्रकार के विटामिन की जरूरत होती है। इसके लिए आप विटामिन ए, बी, b1, B2, विटामिन सी, राइबोफ्लेविन आदि से भरपूर खाद्य पदार्थ दें।इसके लिए हरी सब्जियां, फल आदि दे सकते हैं।इससे उनकी हड्डिया भी मजबूत होगी और वे हमेशा स्वस्थ रहेंगे।

यह भी पढ़ें - वजन कम करने के लिए नहीं डाइटिंग की जरूरत, बस रोजाना करें यह काम.

कार्बोहाइड्रेट-

लंबाई बढ़ाने के लिए बच्चों को कार्बोहाइड्रेट की जरूरत होती है। जो शरीर को ऊर्जा देता है ।इसलिए आप बच्चों को वह पदार्थ दें। जिसमें कार्बोहाइड्रेट शामिल हो। जैसे गेहूं, साबुत अनाज आदि में पर्याप्त कार्बोहाइड्रेट होता है। लेकिन कार्बोहाइड्रेट युक्त पदार्थों का चयन भी सही होना चाहिए। कई कार्बोहाइड्रेट युक्त पदार्थ जैसे सफेद ब्रेड, पिज़्ज़ा, बर्गर यह हानिकारक होते हैं।

यह भी पढ़ें - सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है पीनट बटर, इस तरह करें सेवन.

डेयरी प्रोडक्ट दें-

बच्चों को डेयरी प्रोडक्ट यानी दूध, पनीर, दही, आदि देना चाहिए। जो उनके शरीर की कोशिकाओं में वृद्धि करता है।।रोजाना एक गिलास दूध देना चाहिए। जो उनके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसी के साथ केले भी देना चाहिए। जिसमें पोटैशियम, मैग्निशियम, कैलशियम होता है। यह बच्चों को स्वस्थ रखने में मददगार रहता है।

मौसमी फल दे -

बच्चों को मौसमी फल देना चाहिए। क्योंकि उनमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन, खनिज, फाइबर आदि होते हैं। इसलिए आप बच्चों को केला, संतरा, पपीता, तरबूज, आम, सेब आदि दें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल