31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weight loss tips : वजन कम करने के लिए नहीं डाइटिंग की जरूरत, बस रोजाना करें यह काम

Weight loss tips : अगर आप मोटापे से परेशान है और वजन कम करना चाहते हैं। तो आपको डाइटिंग की जरूरत नहीं है। केवल इन बातों को रोजाना ध्यान रखें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 26 Aug 2021, 6:14 PM IST

WEIGHT LOSS

WEIGHT LOSS

वजन कम करना हर कोई चाहता है। क्योंकि अत्यधिक वजन से उनका शरीर बेडौल हो जाता है। जिसमें लड़कियां और महिलाएं तो अपने आप को हमेशा फिट रखना चाहती है। लेकिन किसी कारणवश से आपका वजन बढ़ रहा है और आप कम करना चाहती है। तो आप डाइटिंग नहीं करें केवल इन बातों का रोजाना ध्यान रखिए। तो निश्चित ही आपका वजन दिन-ब-दिन कम होने लगेगा।

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं। तो आप जरूरी नहीं कि डाइटिंग करें। क्योंकि अधिक डाइटिंग के कारण आपका वजन तो कम होगा। लेकिन इससे आपको शारीरिक कमजोरी भी आ सकती है। इसलिए आप डाइटिंग ना करते हुए कुछ आसान टिप्स अपनाएं। जैसे योगा करना, एक्सरसाइज करना, टहलना आदि। क्योंकि आप जितनी कैलोरी ग्रहण करते हैं। उतनी रोजाना बर्न हो जाए तो आपका वजन कंट्रोल में रहेगा।

-संतुलित आहार लें

वजन कम करने के लिए आपको डाइटिंग नहीं करना चाहिए। क्योंकि अधिक कम खाने के कारण आपके शरीर पर भी प्रभाव पड़ सकता है । लेकिन आप संतुलित आहार लें। जिसमें सभी पोषक तत्व हो और आप उन्हें पेट भर कर भी खाएं। क्योंकि कम खाने से आपको कई परेशानी हो सकती है।

भरपूर नींद लें -

भागदौड़ भरी जिंदगी में समय का अभाव होने के कारण लोग पर्याप्त नींद भी नहीं लेते हैं। नींद कम होने का असर भी आपकी सेहत पर पड़ता है।इसलिए आप रोजाना कम से कम 8 घंटे जरूर नींद ले। इससे आपका दिमाग भी फिट रहेगा और आपका वजन भी ठीक रहेगा।

भरपूर पानी पीएं-

शरीर को हमेशा फिट और तंदुरुस्त रखने के लिए हमें अपनी बॉडी को हाइड्रेट रखना पड़ता है। अगर आपकी बॉडी हाइड्रेट रहेगी। तो आपके शरीर में कमजोरी नहीं आएगी और आप स्वस्थ भी रहेंगे। इसके लिए आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। क्योंकि पानी की कमी से भी शरीर को कई प्रकार के नुकसान होते।

जूस का सेवन करें-

आप फिट रहने के लिए रोजाना जूस का सेवन कर सकते हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रहे कि जूस घर का बना हुआ होना चाहिए। बाजार का पैक जूस नहीं हो। आप रोजाना ताजा जूस ही पीएं।क्योंकि ताजा जूस आपके पेट को भरा रखेगा। इससे आप अतिरिक्त डाइट से बच जाएंगे। इससे आपका वजन कंट्रोल में रहेगा।

मीठा खाने से बचें-

अधिक मीठा खाने के कारण वजन बढ़ता है। और कई बीमारियां भी खड़ी हो जाती है। इसलिए जहां तक हो सके मीठे का सेवन बिलकुल नहीं करें। आप मीठा जितना कम खाएंगे। आपका वजन उतना ही कंट्रोल में रहेगा।

रोजाना आधा घंटा एक्सरसाइज करें-

आप अपना वजन कम करना चाहते हैं। तो कम से कम आधा घंटा एक्सरसाइज व योगा करें। टहलने भी जाएं। इससे आपकी कैलोरी बर्न होगी और आपका वजन कंट्रोल में रहेगा।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल