30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Health tips : उबला हुआ खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद

Health tips : उबला हुआ खाना हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं उबला हुआ खाना खाने से हमें क्या क्या फायदे होते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 26 Aug 2021, 1:22 PM IST

Health tips

Health tips

भोजन तो सभी लोग करते हैं। लेकिन सही तरीके से बनाया गया भोजन ही सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अगर आप भोजन को तैयार करने में विशेष ध्यान रखेंगे। तो निश्चित ही यह आपका पेट भरने के साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद होगा। आइए जानते हैं किस तरह तैयार किया गया भोजन सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

स्वस्थ और सेहतमंद रहना हर व्यक्ति चाहता है। लेकिन थोड़ी सी लापरवाही के कारण व्यक्ति अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाता है। अगर आप अपने भोजन पर ही ध्यान दें देंगे। तो निश्चित ही आपका स्वास्थ्य बेहतर हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- सौंफ की चाय पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद, जाने बनाने का तरीका.

उबला हुआ भोजन करें-

भोजन को फ्राई करके खाने की अपेक्षा उबालकर खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आप तले गले और बाजार के खाद्य पदार्थ भी नहीं खाएं। क्योंकि वह आपके शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। आप घर का उबला हुआ खाना खाएंगे। तो निश्चित ही आपकी सेहत के लिए भी अच्छा रहेगा।

यह भी पढ़ें- वर्कआउट से पहले और बाद में रखें इन बातों का ध्यान, नहीं होगी त्वचा से संबंधित समस्या.

यह होगी समस्या-

बाहर का भोजन और ताला गला भोजन आपको मोटापा, शुगर, ह्रदय रोग, कैंसर आदि की समस्या दे सकता है। इसलिए आपको उबला हुआ भोजन ही करना चाहिए। क्योंकि भोजन को उबालकर तैयार करने से उसके पोषक तत्व भी बरकरार रहते हैं और वह सेहत को नुकसान भी नहीं पहुंचाता है। आप आलू, हरी बींस, मक्का, ब्रोकली, गाजर, मटर, पालक, टमाटर और शकरकंद जैसी चीजों को उबाल कर खा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- शुद्ध और ताजा गुलाब जल चेहरे पर लगाना है तो करें ये उपाय, निखर जाएगी आपकी त्वचा.

वजन कम होगा-

अगर आपको वजन कम करना है। तो भी उबालकर किया गया भोजन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। आप उबली हुई सब्जियों को अपने आहार में शामिल करें। तो उनमें कैलोरी की मात्रा कम हो जाती है और पोषक तत्व पर्याप्त रहते हैं। इससे आप स्वस्थ भी रहेंगे और आप अपना वजन भी घटा सकेंगे।

यह भी पढ़ें- शरीर के लिए बहुत जरूरी है हेल्दी फैट्स, इन खाद्य पदार्थों से करें प्राप्त.

एसिडिटी से राहत-

उबली हुई सब्जियों का सेवन करने से आपको एसिडिटी नहीं होगी। इसी के साथ पेट से संबंधित समस्या भी कम होगी और यह आसानी से पच भी जाता है। उबली हुई चीजें खाने से से पेट भी हल्का रहता है। क्योंकि उबले हुए भोजन में जटिल यौगिक सरल रूप में आ जाते हैं और उबली हुई सब्जियों को आसानी से पचाया भी जा सकता है। बुखार, दस्त या स्वास्थ्य खराब होने व अन्य समस्या के दौरान भी उबला हुआ भोजन आपके लिए फायदेमंद होता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल