scriptFennel Tea : सौंफ की चाय पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद, जाने बनाने का तरीका | Fennel tea is very beneficial for health | Patrika News

Fennel Tea : सौंफ की चाय पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद, जाने बनाने का तरीका

locationमुंबईPublished: Aug 26, 2021 10:55:42 am

Submitted by:

Subodh Tripathi

Fennel Tea : सौंफ की चाय का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह इम्यूनिटी बूस्टर के रूप में भी काम करती है। आइए जानते हैं किस तरह सौंफ की चाय तैयार कर सकते हैं।

Fennel Tea

Fennel Tea

सौंफ की चाय हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। क्योंकि सौंफ में एंटीऑक्सीडेंट, anti-inflammatory प्रॉपर्टीज, फाइबर, अमीनो एसिड, जिंक, पोटैशियम, मैग्नीज आदि तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। वैसे तो कई लोग भोजन के बाद भी सौंफ़ खाते हैं। लेकिन अगर आप इसकी चाय पिएंगे। तो इससे और अधिक फायदा मिलेगा। आइए जानते हैं सौंफ की चाय पीने से क्या क्या फायदे होते हैं।
दरअसल, कई लोग दिन की शुरुआत चाय के साथ करते हैं। अगर आप सुबह-सुबह सौंफ की चाय पिएंगे। तो यह आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होगी। क्योंकि इसमें कई पोषक तत्व होते हैं। यह आपकी इम्युनिटी भी स्ट्रांग करेगी।
यह भी पढ़ें- वर्कआउट से पहले और बाद में रखें इन बातों का ध्यान, नहीं होगी त्वचा से संबंधित समस्या.

बढ़ेगी रोग प्रतिरोधक क्षमता-

सौंफ की चाय का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इम्यूनिटी स्ट्रांग करने के लिए आप रोजाना इसे पी सकते हैं। क्योंकि इसमें एंटी ऑक्सीडेंट और विटामिन सी होता है। जो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है। सौंफ में ऐसे तत्व होते है। जो आपके लिए बहुत फायदेमंद है।
यह भी पढ़ें- शुद्ध और ताजा गुलाब जल चेहरे पर लगाना है तो करें ये उपाय, निखर जाएगी आपकी त्वचा.

वजन घटाने में फायदेमंद-

सौंफ में फाइबर पर्याप्त मात्रा में होता है। इस कारण यह कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में मददगार होता है। इसका सेवन करने से हार्ट डिजीज का खतरा भी कम हो जाता है और यह ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल करती है। इसलिए आप अपना वजन कम करना चाहते हैं। तो इसकी चाय पीना चाहिए। क्योंकि इससे ग्लूकोस लेवल भी कंट्रोल रहता है। और यह वजन नहीं बढ़ाती है और भूख लगने की समस्या भी कम होती है।
यह भी पढ़ें- शरीर के लिए बहुत जरूरी है हेल्दी फैट्स, इन खाद्य पदार्थों से करें प्राप्त.

पेट के लिए फायदेमंद-

जिन लोगों को पेट से संबंधित समस्याएं रहती है। उनके लिए दूध की चाय नुकसानदायक रहती है।इसलिए सौंफ की चाय पी सकते हैं। सौंफ में एंटीबैक्टीरियल और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं। जो कब्ज, एसिडिटी जैसी समस्या से भी निजात दिलाते हैं।
यह भी पढ़ें- अपने आहार में रोजाना शामिल करें दही, सेहत को होंगे यह गजब के फायदे.

सौंफ की चाय तैयार करने का तरीका-

सौंफ की चाय तैयार करने के लिए आप एक गिलास पानी में एक चम्मच सौंफ डालकर रात को रख दें और सुबह इसे छानकर पी सकते हैं। इससे सौंफ में मौजूद सभी तत्व पानी में आ जाते हैं। आप चाहे तो सौंफ चबाकर खा भी सकते हैं। इसका सेवन सुबह-सुबह करने से बहुत फायदा होगा। आप चाहे तो दिन में भी दो तीन बार इसके पानी को पी सकते हैं। अगर आप रात में सौंफ नहीं गला पाते हैं। तो आप सुबह भी तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आप एक कटोरे में पानी गर्म करने रख दे और उसी में सौंफ डाल दें और इसे ढक्कन से ढक दें। जब सौंफ का अर्क पानी में आ जाए। तो इसे गुनगुना होने तक रुके। उसके बाद चाहे तो आप एक चम्मच शहद भी मिला सकते हैं। फिर इसे आप पी लें। यह आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होगी।

ट्रेंडिंग वीडियो