30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Healthy fats : शरीर के लिए बहुत जरूरी है हेल्दी फैट्स, इन खाद्य पदार्थों से करें प्राप्त

Healthy fats: शरीर के लिए हेल्दी फैट्स जरूरी है। क्योंकि यह आपके जोड़ों को चिकनाई देता है और कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी बराबर रखा है। इसका सेवन शरीर के लिए जरूरी है। लेकिन अधिक फैट शरीर के लिए ठीक नहीं होता है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 25 Aug 2021, 2:16 PM IST

Healthy fats

Healthy fats

जिन लोगों का वजन काफी अधिक बढ़ा हुआ है।उन लोगों को छोड़कर अन्य लोगों के लिए हेल्दी फैट्स बहुत जरूरी होता है। क्योंकि यह ऐसी चीज है। जो शरीर को चिकनाई देती है। यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को बराबर रखती है। इसका सीमित मात्रा में सेवन शरीर के लिए जरूरी है। हालांकि अधिक सेवन से शरीर को नुकसान होता है। इसलिए आप को हेल्दी फेट वाले फूडस का सेवन करना चाहिए। जिसमें विटामिन ए, डी और ई है। यह आपकी आंखों, हड्डियों और सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते है। तो आइए जानते हैं, किस प्रकार आपको इन फूड्स का सेवन करना है।

डार्क चॉकलेट का सेवन करें -

डार्क चॉकलेट में कैलोरी और फैट अधिक होता है।लेकिन इसमें फाइबर, मैग्नीज, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट होता है। डार्क चॉकलेट का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद है। यह दिल की बीमारियों से संबंधित खतरे को कम करता है और दिमाग और स्किन के लिए फायदेमंद है।

यह भी पढ़ें - नहीं आ रहा किसी चीज का स्वाद और गंध तो यह करें उपाय.

देसी घी का सेवन करें-

हेल्दी फैट्स के लिए देसी घी का सेवन करना चाहिए। देसी घी में प्रोटीन, ओमेगा 3 फैटी एसिड और विटामिन ए भरपूर मात्रा में होते हैं। आप अच्छी सेहत और स्किन के लिए शुद्ध देसी घी का सेवन करें। यह आपके शरीर को एनर्जी भी देगा और आंतों की सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है।

यह भी पढ़ें - अपने आहार में रोजाना शामिल करें दही, सेहत को होंगे यह गजब के फायदे.

नारियल के तेल का सेवन करें-

नारियल का तेल भी हेल्दी फेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह आपकी भूख को कम करता है और मेटाबोलिज्म को बुस्ट करता है।नारियल के तेल में मीडियम कैसे होता है। यह वजन को भी कंट्रोल करता है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़