30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीठ दर्द है या किडनी स्टोन? यूरोलॉजिस्ट के बताए इन 3 आसान संकेतों से घर बैठे पहचानें दर्द का असली कारण

Kidney Stone vs Back Pain: अक्सर लोग कमर के निचले हिस्से में होने वाले दर्द को मामूली थकान या मस्कुलर पेन समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यह किडनी स्टोन (पथरी) का संकेत भी हो सकता है। किडनी स्टोन का दर्द अचानक और असहनीय होता है, जबकि पीठ दर्द आमतौर पर मूवमेंट से जुड़ा होता है। इन दोनों के बीच के अंतर को समझकर आप सही समय पर सही इलाज ले सकते हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Nidhi Yadav

Apr 30, 2026

Kidney Stone vs Back Pain

Kidney Stone vs Back Pain (Image- gemini)

Kidney Stone vs Back Pain: क्या आपके भी पीठ के निचले हिस्से में अचानक तेज दर्द उठा है और आप समझ नहीं पा रहे कि यह जिम में लगी चोट है या किडनी की पथरी? किडनी स्टोन और सामान्य बैक पेन के लक्षण काफी मिलते-जुलते हो सकते हैं, जिससे लोग अक्सर कंफ्यूज हो जाते हैं। किडनी स्टोन का दर्द अचानक और असहनीय होता है, जबकि पीठ दर्द आमतौर पर मूवमेंट से जुड़ा होता है। लेकिन अगर आप दर्द की जगह, उसकी तीव्रता और साथ में दिखने वाले अन्य लक्षणों पर गौर करें, तो आप घर बैठे ही इसका अंदाजा लगा सकते हैं। आइए डॉक्टर विश्वास ( यूरोलॉजिस्ट) से समझते हैं इन दोनों का अंतर?

1. दर्द की जगह?

किडनी स्टोन- इसका दर्द पसलियों के नीचे कमर के किनारे (Flank) से शुरू होता है और धीरे-धीरे पेट के निचले हिस्से या प्राइवेट पार्ट्स (Groin) की तरफ बढ़ता है।

सामान्य कमर दर्द- पीठ का साधारण दर्द आमतौर पर रीढ़ की हड्डी के पास या पीठ के बिल्कुल निचले हिस्से (Lower Back) तक ही सीमित रहता है।

2. दर्द कितना तेज है दर्द?

किडनी स्टोन- इसका दर्द अचानक से बिजली की तरह उठता है और बहुत तेज होता है। इसमें मरीज को चैन नहीं पड़ता और वह दर्द के मारे इधर-उधर तड़पने लगता है।

सामान्य कमर दर्द- यह दर्द आमतौर पर हल्का या मध्यम होता है। यह झुकने, उठने या बैठने जैसी शारीरिक मूवमेंट के साथ बढ़ता या घटता है और इसे सहन करना आसान होता है।

3. शरीर और क्या संकेत दे रहा है?

किडनी स्टोन के संकेत- अगर दर्द के साथ पेशाब में जलन हो रही है, पेशाब का रंग लाल या गहरा है (खून आना), या फिर आपको उल्टी और जी मिचलाने जैसी समस्या हो रही है, तो यह किडनी स्टोन की तरफ इशारा करता है।

सामान्य कमर दर्द- साधारण पीठ दर्द में पेशाब से जुड़ी कोई भी समस्या नहीं होती।

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।