4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पैरों में दिखने लगे ये 4 संकेत तो समझ लें डायबिटीज का बढ़ रहा खतरा

Signs of Increased Blood Sugar: पैर की उंगलियां भी डायबिटीज के खतरे का संकेत देती हैं। चलिए जानें शरीर के किन संकेतों से पहचाने की शरीर में ब्लड शुगर बढ़ रहा है।

2 min read
Google source verification

image

Ritu Singh

Mar 16, 2022

these_4_signs_on_the_feet_are_symptoms_of_diabetes.jpg

डायबिटीज केवल एक साइलेंट किलर है जो अपने साथ कई और बीमारियों का लेकर आता है। डायबिटीज के रोग अंदर से बिलकुल कमजोर होने लगते हैं। स्किन से लेकर लिवर और किडनी तक इससे इफेक्ट होने लगती है। लेकिन समय रहते अगर डायबिटीज पर कंट्रोल कर लिया जाए तो तमाम अन्य खतरों के साथ ब्लड शुगर को भी कंट्रोल करना आसान हो सकता है। तो चलिए जानें कि शरीर में ब्लड शुगर बढ़ने के शरीर क्या-क्या संकेत देता है।

ब्लड शुगर बढ़ने का लक्षण पैरों में कुछ ऐसे आता है नजर
पैरों में घाव होना
पैरों में घाव अगर बार-बार हो रहे, खास कर उंगलियों के बीच में फंगल इंफेक्शन सा नजर आ रहा तो समझ लें डायबिटीज का खतरा आपके शरीर में बढ़ गया है। कई बार छोटा सी चोट भी ठीक होने में लंबा समय लेने लगे तो भी ये ब्लड शुगर बढ़ने का लक्षण होता है। ब्लड शुगर बढ़ने पर बैक्टीरिया का स्तर बढ़ने लगता है और पैरों तक पर्याप्त रक्त प्रवाह नहीं हो पाता। जिसके चलते इंफेक्शन होने लगता है और घाव बनने लगता है।
पैरों में जलन होना
पैरों में जलन बना रहना भी डायबिटीज का ही लक्षण होता है। डायबिटीज के चलते होने वाले यीस्ट इंफेक्शन, ड्राई स्किन व ब्लड सर्कुलेशन सही न होने से अक्सर पैरों के नीचे की ओर जलन होने लगती है।
पैरों में सूजन
पैरों में सूजन भी ब्लड शुगर के स्तर का बढ़ने का संकेत होता है। शरीर के विभिन्न हिस्सों में ब्लड सप्लाई बाधित हो जाती है, जिसके कारण पैरों में सूजन आ जाती है।

पैरों में सूजन
मधुमेह का आम लक्षण है पैरों में सूजन होना। ब्लड शुगर का स्तर ज्यादा होने पर शरीर के विभिन्न हिस्सों में ब्लड सप्लाई बाधित हो जाती है, जिसके कारण पैरों में सूजन आ जाती है।
पैरों का सुन होना
ब्लड शुगर का स्तर ज्यादा होने पर शरीर की नसें क्षतिग्रस्त होनी शुरू हो जाती हैं जिसके चलते नसें कमजोर होने लगती हैं और संवेदनाएं कम हो जाती है। इसी कारण मधुमेह रोगियों को अक्सर पैरों के सुन्न हो जाने की समस्या रहती है। इसके साथ ही दर्द और चुभन जैसा भी महसूस हो सकता है।