18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन 4 एक्सराइज से बनाएं काफी कम समय में शानदार 8 पैक एब्स

यदि आप बनाना चाहते है शानदार 8 पैक एब्स तो आज से ही फॉलो करें ये 4 एक्सरसाइज

3 min read
Google source verification

image

Pratibha Tripathi

Mar 18, 2021

4 exercises and get 8 pack abs

4 exercises and get 8 pack abs

नई दिल्ली। आज के युवा अपनी बॉडी फिटनेस को लेकर काफी सजग दिखाई दे रहे है। फिल्मी सितारों की तरह एब्स बनाने के लिए लड़के जी तोड़ मेहनत कर रहे है। खासकर इसका चलन भारत में ज्यादा देखने को मिल रहा है। लड़के ज्यादातर सिक्स पैक एब्स से ही ज्यादा खुश हो जाते है। क्योकि ये असानी से बन जाते है लेकिन जब बात 8 पैक एब्स की हो, तो इसमें मेहनत करने की आवश्कता कुछ ज्यादा ही पड़ती है लेकिन हम आपको ऐसी आसान एक्सरसाइज के बारे में बता रहे है जिसकी मदद से आप काफी कम समय में 8 पैक एब्स बना सकते है। जानिए उन एक्सरसाइज के बारे में..

यह भी पढ़ें:- गर्मियों में बच्चा कर रहा उल्टी, अपनाएं ये घरेलू उपाय तुंरत मिलेगी राहत

1. नी इंस:

इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले आप एक बेंच के किनारे पर बैठ जाएं। इसके बाद घुटनों को धीरे धीरे मोड़ते हुए अपने शरीर के नजदीक लाए फिर बाहर की ओर ले जाएं। ऐसा आप बार बार करें। इससे मसल्स में खिंचाव आता है जिससे पैक्स बनाने में आसानी होती है।इस प्रक्रिया को हर रोज करने से कुछ ही दिनों में आपको एब्स महसूस होने लगेंगे।

2. लेग राइज:

लेग राइज करने के लिए आपको सबसे पहले एक बेंच पर पीठ के बल लेटना होगा। इसके बाद अब अपने दोनों पैरों को सटाते हुए ऊपर की ओर उठाएं और नब्बे डिग्री का कोण बनाए। जब आपके पैर बिल्कुल कमर के उपर आ जाएं तो थोड़ी देर के लिए रूक जाएं। फिर धीरे-धीरे पैरों को नीचे की ओर ले जाएं। इस एक्सरसाइज के 3 सेट करें। 1 सेट में 25 बार लेग राइज करना होता है। इस एक्सरसाइज को करने आप जल्द ही 8 पैक्स बनाने में सफल हो सकते है।

3. बार ट्वीस्ट:

इस एक्सरसाइ को करने के लिए एक छड़ी का होना जरूरी है। इसे करने के लिए स्टीक को अपने सिर के पीछे से अपने कंधों पर रखें। इसके बाद छड़ी के दोनों किनारों पर अपने हाथ रखकर अपने शरीर को दाएं फिर बाएं दोनों तरफ मोड़ें। शुरूआत में इसे धीरे-धीरे करें फिर अपनी स्पीड को तेज कर दें। एक बात पर जरूर ध्यान दें कि यह प्रक्रिया करते हुए आप सांस लेना और छोड़ना जारी रखें। इस एक्सरसाइज को करने से पेट की मांसपेशियों में खिंचाव आता है जिससे पेट पर जमा अतिरिक्त चर्बी घटती है।

4. क्रंचेस:

इस एक्सरसाइज को करने से आपके एब्स में तेजी से उभार आता हैं। इसे करने के लिए सबसे पहले जमीन पर लेट जाएं। जमीन पर लेटते समय इस बात का ध्यान रखें की लेटने वाली जगह एक बराबर हो। फिर अपने हाथों को सिर या कान के पास भी रखते हुए बिना किसी मदद के अपने शरीर के उपरी हिस्से को उठाना शुरू करें। इस प्रक्रिया को दोहराते रहे। इस एक्सरसाइज 3 सेट में करें।