11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

World Kidney Day 2026 : किडनी के लिए RO Water खराब? इन 8 चीजों को खाना सही, यूरोलॉजिस्ट से समझें पूरी बात

World Kidney Day 2026 : किडनी दिवस 2026 के मौके पर डॉ. विनीत मल्होत्रा (सीनियर यूरोलॉजिस्ट) ने बताया है कि किडनी को कैसे हेल्दी रख सकते हैं। किडनी के लिए कौन से फूड अच्छे और खराब हैं।

2 min read
Google source verification
World Kidney Day 2026 News, Urologist Explain Food Chart For Healthy Kidney, Healthy Kidney and RO Water, Jamun for Healthy Kidney,

किडनी हेल्थ की प्रतीकात्मक तस्वीर | Photo - Gemini AI

World Kidney Day 2026 : शरीर के भीतर से विषाक्त चीजों को निकालने का काम किडनी करती है। इसके बिना जीवन जीना आसान नहीं है। अगर आप इसका ख्याल नहीं रखते हैं तो किडनी से जुड़ी बीमारियां होंगी और कुछ मामलो में आपको किडनी कैंसर आदि भी हो सकता है। डॉ. विनीत मल्होत्रा (सीनियर यूरोलॉजिस्ट) ने विश्व किडनी दिवस 2026 (World Kidney Day 2026) पर बताया है कि किडनी को कैसे हेल्दी रख सकते हैं।

किडनी के लिए कौन से फूड अच्छे और खराब?

सही खानपान किडनी को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है। ताजे फल-सब्जियां, साबुत अनाज, पर्याप्त पानी और कम नमक वाली डाइट किडनी के लिए फायदेमंद होती है।

किडनी के लिए अच्छे फूड में सेब, जामुन, लौकी, तोरी, खीरा, गाजर, ओट्स और दालें शामिल हैं। ये शरीर को जरूरी पोषक तत्व देते हैं और किडनी पर अतिरिक्त दबाव नहीं डालते।

वहीं, दूसरी ओर ज्यादा नमक, प्रोसेस्ड फूड, जंक फूड, ज्यादा तला-भुना खाना, रेड मीट और बहुत ज्यादा मीठे पेय पदार्थ किडनी के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। लंबे समय तक ऐसे भोजन का सेवन करने से किडनी पर दबाव बढ़ता है और बीमारी का खतरा बढ़ सकता है।

क्या RO पानी से किडनी खराब हो सकती है?

अक्सर यह सवाल उठता है कि क्या RO पानी पीने से किडनी को नुकसान हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार सामान्य परिस्थितियों में RO पानी पीना सुरक्षित है, लेकिन अगर पानी से सारे मिनरल पूरी तरह निकल जाएं और लंबे समय तक केवल डी-मिनरलाइज्ड पानी पिया जाए तो शरीर में जरूरी खनिजों की कमी हो सकती है।

डॉ. मल्होत्रा बताते हैं, "RO पानी खुद किडनी को नुकसान नहीं पहुंचाता, लेकिन जरूरी है कि पानी में कुछ आवश्यक मिनरल मौजूद हों। इसलिए ऐसे RO सिस्टम का उपयोग करना बेहतर होता है जिसमें मिनरल कार्ट्रिज या TDS बैलेंस बना रहता हो।"

किडनी को हेल्दी रखने के लिए क्या करें?

किडनी को लंबे समय तक स्वस्थ रखने के लिए कुछ आसान आदतें अपनाना जरूरी हैं। रोज पर्याप्त मात्रा में पानी पीना, संतुलित और कम नमक वाला भोजन करना, नियमित व्यायाम करना और वजन को नियंत्रित रखना किडनी के लिए फायदेमंद है। इसके अलावा ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखना भी बहुत जरूरी है क्योंकि ये दोनों किडनी को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

क्या नहीं करना चाहिए?

किडनी की सेहत के लिए धूम्रपान और अत्यधिक शराब से बचना चाहिए। बिना डॉक्टर की सलाह के दर्द निवारक दवाओं का लंबे समय तक इस्तेमाल भी किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है। इसके अलावा जंक फूड और ज्यादा नमक का सेवन कम करना चाहिए।