28 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Silver Layer on Sweets : मिठाई पर चांदी की पन्नी से कैंसर, किडनी की बीमारी का खतरा? FSSAI और WHO का क्या है कहना

Silver Layer on Sweets : बर्फी या कुछ अन्य मिठाई पर चांदी की परत चढ़ी होती है। क्या हम मिठाई पर चांदी का लेप खा सकते हैं, क्या मिठाई पर चांदी की पन्नी खाना सुरक्षित है, मिठाई पर चमकदार चीज क्या है...? ऐसे सवालों के जवाब FSSAI और WHO की गाइडलाइन में समझते हैं।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Ravi Gupta

Feb 28, 2026

silver layer on sweets, silver layer on sweets good or bad, silver layer on sweets cause cancer, silver layer on sweets cause kidney disease,

प्रतीकात्मक तस्वीर | Photo - Gemini AI

Silver Layer on Sweets : बर्फी या कुछ अन्य मिठाई पर चांदी की परत चढ़ी होती है। ये देखने में भी सुंदर लगती है। पर क्या चांदी की लेयर वाली मिठाई को खाना सेफ है? चांदी वाली मिठाई खाए या नहीं, मिठाई के ऊपर चांदी की परत (Mithai ke upar silver) क्यों चढ़ी होती है? अगर आप भी इस सवाल का जबाव खोज रहे हैं तो चलिए, एक-एक करके समझते हैं।

मिठाई पर चमकदार चीज क्या है?

मिठाई के ऊपर चमकदार चीज सिल्वर या गोल्ड की हो सकती है। FSSAI और WHO के ये शुद्ध गोल्ड या सिल्वर (कम से कम 99.9%) की ही होनी चाहिए। हालांकि, इसमें भी मिलावट की जाती है। ये एल्युमीनियम की भी हो सकती है। निकल, सीसा (Lead) या कैडमियम जैसी भारी धातुएं भी हो सकती हैं।

क्या मिठाई पर चांदी की पन्नी खाना सुरक्षित है?

FSSAI और WHO की गाइडलाइन कहती है, अगर चांद की पन्नी (कम से कम 99.9%) शुद्ध है तो उसका सेवन किया जा सकता है। इसका सेवन करना सुरक्षित है। शुद्ध चांदी पेट में जाने के बाद मल के रास्ते बाहर निकल जाती है। इससे कोई नुकसान नहीं पहुंचता है।

मिठाई पर चांदी की पन्नी से कैंसर, किडनी की बीमारी का खतरा?

अगर चांदी जैसी दिखने वाली पन्नी (वर्क) में मिलावट है तो आपको सावधान होने की जरुरत है। एल्युमीनियम शरीर के लिए जहरीला हो सकता है और लंबे समय में मस्तिष्क और हड्डियों को नुकसान पहुंचा सकता है। कोकिलाबेन अस्पताल के लेख में बताया गया है कि ये गर्भवती महिला और भ्रूण को नुकसान पहुंचा सकता है।

इसमें मिला सीसा (Lead) या कैडमियम जैसी भारी धातुएं हो सकती हैं, जो कैंसर और किडनी की समस्याओं का कारण बन सकती हैं। इसलिए, जांच करने के बाद ही सेवन करें।

मिठाई पर लगी चांदी की शुद्धता की जांच कैसे करें?

आप घर पर आसानी से पता लगा सकते हैं कि मिठाई पर लगी चांदी असली है या एल्युमीनियम। इसके लिए आपक निम्नलिखित तरीके से जांच-परख सकते हैं-

चांदी वर्क को छूकर देखें: असली चांदी का वर्क उंगली से छूते ही चिपक जाता है और उंगली पर ही खत्म (मिट) जाता है। एल्युमीनियम का वर्क उंगली पर चिपकता नहीं, बल्कि टुकड़ों में टूट जाता है। या वो भारी भी लग सकता है।

जलाकर देखें: थोड़े से वर्क को जलाएं। अगर वह शुद्ध चांदी है, तो वह जलकर एक छोटी सी सफेद गेंद जैसा बन जाएगा। अगर वह एल्युमीनियम है, तो वह काला पड़ जाएगा और जलने के बाद राख जैसा दिखेगा। इस तरह से इनकी जांच की जा सकती है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल