
Meningococcal Infection (Photo- gemini ai)
Meningococcal Infection: मेघालय सरकार ने हाल ही में एक पब्लिक हेल्थ एडवाइजरी जारी की है, क्योंकि शिलांग के एक आर्मी ट्रेनिंग सेंटर में मेनिंगोकोकल संक्रमण के संदिग्ध मामले सामने आए हैं। इन मामलों में दो अग्निवीर प्रशिक्षुओं की मौत हो गई, जिसके बाद प्रशासन तुरंत अलर्ट मोड पर आ गया।
आर्मी ट्रेनिंग सेंटर में संक्रमण के कुछ संदिग्ध मामले सामने आए, जिनमें दो जवानों की जान चली गई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत जांच शुरू कर दी, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। अधिकारियों के मुताबिक बीमारी तेजी से फैल सकती है, इसलिए समय रहते सावधानी जरूरी है।
स्थिति को कंट्रोल में रखने के लिए कई जरूरी कदम उठाए गए हैं। संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोगों की पहचान (कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग) नजदीकी लोगों को अलग रखना (आइसोलेशन)। प्रभावित जगहों पर फ्यूमिगेशन और आसपास के इलाकों में निगरानी बढ़ाना। Health and Family Welfare Department ने बताया कि पूरे मामले की गहराई से जांच चल रही है। इसके साथ ही East Khasi Hills जिले में भी निगरानी बढ़ा दी गई है और लैब सैंपल की जांच की जा रही है।
फिलहाल अधिकारियों का कहना है कि हालात नियंत्रण में हैं। शुरुआती मामलों के अलावा कोई नया संदिग्ध केस सामने नहीं आया है। जिन लोगों के संक्रमित होने की आशंका थी, उन्हें एहतियात के तौर पर दवाएं दी गई हैं और लगातार निगरानी रखी जा रही है।
सरकार ने आम लोगों से घबराने की बजाय सावधानी बरतने को कहा है।
जरूरी सावधानियां:
स्वास्थ्य विभाग ने साफ कहा है कि अभी घबराने की जरूरत नहीं है। सभी जरूरी प्रोटोकॉल लागू किए जा चुके हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। सरकार ने लोगों से अपील की है कि गलत खबरें या अफवाहें न फैलाएं। यह कदम सिर्फ एक संस्थान तक सीमित नहीं हैं, बल्कि पूरे जिले और आसपास के इलाकों में जागरूकता बढ़ाई जा रही है। सरकार का लक्ष्य साफ है, संक्रमण को फैलने से रोकना और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना।
Published on:
28 Feb 2026 11:05 am
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
