4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Red Wine Health Benefits: सीमित मात्रा में रेड वाइन पीने से हो सकते हैं ये जबरदस्त लाभ

Red Wine Health Benefits: आपके मस्तिष्क को स्वस्थ रखने में भी रेड वाइन पीने के फायदे देखे जा सकते हैं। सीमित मात्रा में रेड वाइन का सेवन करने से इसमें मौजूद रेस्वेराट्रोल एंटीऑक्सीडेंट आपके दिमाग और नर्वस सिस्टम पर सुरक्षात्मक असर डालता है।

3 min read
Google source verification
Red Wine Health Benefits

Unknown Health Benefits of Red Wine Red Wine ke Swasthya Laabh

नई दिल्ली। Red Wine Health Benefits: कहा जाता है कि अति किसी भी चीज की सही नहीं होती है, चाहे वह हमारे स्वास्थ्य के लिए कोई फायदेमंद चीज ही क्यों ना हो। किसी भी पदार्थ का अत्यधिक सेवन आपको फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है। इस बात को शराब के सेवन के साथ भी जोड़ा जा सकता है। हालांकि शराब की लत के कारण लोगों की मृत्यु तक हो जाती है, परंतु यदि शराब को ही सीमित मात्रा में और दवाई की तरह लिया जाए, तो इसके भी कई फायदे हो सकते हैं। इसी क्रम में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि लाल या काले अंगूर से तैयार की जाने वाली रेड वाइन आपकी सेहत के लिए कैसे लाभदायक हो सकती है। तो आइए जानते हैं जल, कार्बोहाइड्रेट, पॉलिफिनॉल्स तथा खनिजों और एंटीऑक्सीडेंट से युक्त रेड वाइन के फायदे...

1. कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करे
आजकल की जीवन शैली और गलत खान-पान के कारण बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या काफी बढ़ रही है। जो आपके हृदय के लिए भी बिल्कुल अच्छी बात नहीं है। ऐसे में कोलेस्ट्रॉल की समस्या से ग्रस्त व्यक्ति प्रतिदिन सीमित मात्रा में रेड वाइन का सेवन करके बैड कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित कर सकता है। क्योंकि रेस्वेराट्रोल जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स की उपस्थिति के कारण रेड वाइन का सेवन धमनियों में जमा फैट को कम करके यह शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ावा देती है।

2. मस्तिष्क के लिए
आपके मस्तिष्क को स्वस्थ रखने में भी रेड वाइन पीने के फायदे देखे जा सकते हैं। सीमित मात्रा में रेड वाइन का सेवन करने से इसमें मौजूद रेस्वेराट्रोल एंटीऑक्सीडेंट आपके दिमाग और नर्वस सिस्टम पर सुरक्षात्मक असर डालता है। साथ ही रेड वाइन में मस्तिष्क के सही विकास के लिए ओमेगा 3 फैटी एसिड भी मौजूद होता है।

3. हड्डियों के लिए
हालांकि बढ़ती उम्र के साथ-साथ लोगों में हड्डियों से संबंधित परेशानियां देखने को मिल सकती हैं। परंतु हमारी जीवनशैली और खानपान की गलत आदतें उम्र से पहले ही हड्डियों की समस्याएं दे सकते हैं। ऐसी में सही आहार अपनाना बहुत जरूरी हो जाता है। इसके लिए रेड वाइन भी आपकी मदद कर सकती है। रेड वाइन में पाए जाने वाले फेनोलिक योगिक तथा कुछ नैचुरल एंटीऑक्सीडेंट हड्डियों को फ्रैक्चर और बोन मास लॉस से बचाने में सहायक हो सकते हैं। इस तरह हड्डियों के लिए सीमित मात्रा में रेड वाइन का सेवन फायदे का सौदा हो सकता है।

4. फर्टिलिटी के लिए
बेहतर प्रजनन क्षमता भी रेड वाइन के फायदों में शामिल की जा सकती है। आपको बता दें कि ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस फर्टिलिटी को प्रभावित करने वाले कारकों में से एक है। ऐसे में एंटीऑक्सीडेंट युक्त रेड वाइन ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करके फर्टिलिटी को बढ़ाने में सहायक हो सकती है।

5. मुंहासों की समस्या दूर करने में
धूल-मिट्टी, प्रदूषण, खानपान, नींद की कमी आदि त्वचा समस्याओं के मुख्य कारणों में से एक हैं। और मुहांसों की समस्या तो जैसे आम बात बन गई है। ऐसे में कील-मुहांसों की समस्या से आराम पाने के लिए रेड वाइन का सेवन फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि रेड वाइन में मौजूद रेस्वेराट्रोल एंटीऑक्सीडेंट में एंटीएक्ने और एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होता है। जिससे सीमित मात्रा में रेड वाइन का सेवन आपको मुहांसों की समस्या से आराम दिला सकता है।