29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

White Bread :- व्हाइट ब्रेड सेहत के लिए नहीं फायदेमंद, नाश्ते में भी नहीं करें उपयोग

White Bread :- जिस ब्रेड का उपयोग लोग सुबह सुबह नाश्ते में करते हैं। दरअसल वह सेहत के लिए फायदेमंद नहीं है। इसलिए आप इसकी जगह अन्य पौष्टिक खाद्य सामग्री का उपयोग करें। ताकि आप हमेशा सेहतमंद रहे।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 6 Jul 2021, 11:27 AM IST

White Bread

White Bread

आप हमेशा फिट और स्वस्थ रहना चाहते हैं। तो White Bread का सेवन तुरंत बंद कर दे। क्योंकि जिस ब्रेड को आप नाश्ते में खाते हैं। वह आपकी सेहत के लिए बिल्कुल भी फायदेमंद नहीं है। क्योंकि इसे तैयार करने में कई प्रकार के केमिकलों का भी उपयोग होता है।

यह भी पढ़ें - बच्चे तनाव के कारण हो जाते हैं भयभीत, इन लक्षणों से करें उनकी पहचान।

नाश्ते से हटाये ब्रेड -

अधिकतर लोग सुबह के नाश्ते में बड़े शौक से सफेद ब्रेड का इस्तेमाल करते हैं। यह ब्रेड कई प्रकार के नाश्ते तैयार करने में भी उपयोग होती है। लोग सैंडविच आदि बनाने में उपयोग करते हैं। लेकिन यह आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं है। क्योंकि सफेद ब्रेड बनाने के लिए गेहूं के आटे में कई तरह के केमिकलों का उपयोग किया जाता है। जिससे आटा भी सफेद नजर आता है। हालांकि इसमें पेरॉक्साइड, क्लोरीन, डाइऑक्साइड, पोटेशियम, रिफाइंड स्टार्च आदि मिलाए जाते हैं। लेकिन इनको कम मात्रा में मिलाया जाता है। ताकि स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक नहीं हो।

यह भी पढ़ें - इसे कहते हैं संतुलित आहार, जाने इसके फायदे।

इस ब्रेड में नहीं पोषक तत्व -

व्हाइट ब्रेड में पोषक तत्व बिल्कुल नहीं होते है।सफेद ब्रेड की 1 स्लाइस में करीब 77 कैलोरी होती है। लेकिन ग्लाइसेमिक बहुत ज्यादा होता है। इसलिए इसमें पौष्टिक तत्व ना के बराबर होते हैं।

यह भी पढ़ें - त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है नींबू के पत्ते, इस तरह करें उपयोग।

ब्लड शुगर लेवल बढ़ाता है-

सफेद ब्रेड में काफी मात्रा में ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है। जो शरीर में ग्लूकोस के लेवल को बढ़ाने का काम करता है। डायबिटीज के मरीज के लिए सफेद ब्रेड खाना नुकसानदायक है। क्योंकि इसमें ब्लड शुगर लेवल अचानक से बढ़ता है। लगातार शरीर में ग्लूकोस लेवल अधिक होने से हाइपोग्लाइसेमिक हो सकता है।

यह भी पढ़ें - दातों में इन कारणों से होता है पेट दर्द, बचने के लिए अपनाएं यह उपाय।

वजन बढ़ाती है-

आप मोटापे से हमेशा दूर ही रहना चाहते हैं। तो सफेद ब्रेड का इस्तेमाल नहीं करें। क्योंकि इसके खाने से आपका वजन काफी बढ़ जाता है। क्योंकि यह रिफाइंड कार्ब्स से बनता है। जो शरीर में शुगर लेवल बढ़ाने में सहायक होता है। शरीर में एक्स्ट्रा ग्लूकोज फैट के रूप में जमा होता है। जिससे मीठी चीजें खाने की इच्छा होती है और वजन बढ़ता है। इसलिए जहां तक हो सके white bread ओर उससे बने खाद्य पदार्थों को खाने से बचना चाहिए।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।