30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Teeth pain :- दांतों में इन कारणों से होता है तेज दर्द, बचने के लिए अपनाएं ये उपाय

Teeth Pain :- दांत का दर्द वैसे तो बहुत छोटी समस्या है। लेकिन कई बार यह दर्द असहनीय हो जाता है। ऐसे में व्यक्ति दर्द के कारण तड़फने लगता है। अगर आप भी इस स्थिति से गुजर रहे हैं। तो कुछ बातों पर ध्यान दें ताकि इस प्रकार का दर्द नहीं हो।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 5 Jul 2021, 11:50 AM IST

अत्यधिक ठंडा या गर्म खाने, Teeth की सफाई नहीं रखना, मीठी चीजें अधिक खाना आदि कारणों से दांतों में दर्द या ठनक होने लगती है। ऐसे में आपको कुछ घरेलू उपाय करने चाहिए। जिससे दांतो के दर्द से कुछ राहत मिल सके। क्योंकि कई बार कैल्शियम की कमी, बैक्टीरियल इनफेक्शन या दांतो की जड़ों कमजोर होने के कारण भी दांतों में दर्द होता है। इसलिए दांत का दर्द होने पर यह उपाय करें।

यह भी पढ़ें - गर्दन, पीठ और कंधे का दर्द सता रहा है। तो इस तरह सोने से मिलेगा आराम।

लौंग का उपयोग करें-

दांतों में दर्द हो रहा है। तो लौंग सबसे मददगार होता है। आप लौंग को पीसकर या सीधा लौंग दातों के नीचे दबा कर रख सकते हैं। इससे दर्द में आराम मिलेगा। लौंग का तेल भी दांत के दर्द में फायदेमंद होता है।

यह भी पढ़ें - पोषक तत्वों से भरपूर है करी पत्ता इस तरह करें सेवन।

कच्चा लहसुन खाएं-

लहसुन में एलिसिन तत्व होता है और यह एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरस गुणों से भरपूर होती है। ऐसे में कच्चा लहसुन खाने से आपको दांत के दर्द में आराम मिलेगा।

यह भी पढ़ें - दो मुंहे बालों से छुटकारा पाने के लिए इस तरह करें हेयर ट्रीमिंग और शेम्प।

हल्दी का उपयोग करें -

हल्दी नेचुरल एंटीबायोटिक तत्व से भरपूर होती है।हल्दी के साथ नमक और सरसों का तेल मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को दर्द हो रहे दांत के नीचे रखें। इससे आपको काफी आराम महसूस होगा।

यह भी पढ़ें - बढ़ती उम्र में त्वचा को टाइट रखने के लिए अपनाये यह घरेलू उपाय।

इनका सेवन करें-

हींग का इस्तेमाल वैसे तो सभी घरों में किया जाता है। क्योंकि यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। लेकिन अगर आपके दांतों में दर्द है। तो भी आप चुटकी भर हींग को नींबू के रस के साथ मिलाकर दांतों पर लगाएं। इससे तुरंत आराम मिलेगा।

कच्चा प्याज चबाएं-

प्याज एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटी एलर्जी गुणों से भरपूर होता है। इसका सेवन शरीर के लिए फायदेमंद होता है। आपके दांतों में दर्द है। तो आप कच्चे प्याज के टुकड़े चबाएं। इससे आपके मुंह के बैक्टीरिया खत्म होंगे और दातों के दर्द से राहत मिलेगी।

काली मिर्च का उपयोग करें-

काली मिर्च से दांत के दर्द में तुरंत राहत मिलती है। क्योंकि ज्यादा गर्म या ठंडा खाने की वजह से जो दर्द होता है। वह काली मिर्ची से तुरंत दूर होता है। आप काली मिर्च पाउडर के साथ नमक मिलाकर इसमें कुछ बूंद पानी डालकर पेस्ट बना लें और इसे दर्द वाली जगह पर लगाएं। कुछ ही देर में दर्द से आराम मिलेगा।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल