30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Healthy juice :- सेहत और आंखों के लिए बहुत फायदेमंद है यह जूस

Healthy juice :- बारिश के मौसम में थोड़ी सी लापरवाही सेहत के लिए नुकसानदायक होती है। ऐसे में हमें जामुन का जूस पीना चाहिए। यह आपको कई प्रकार की बीमारियों से बचाने के साथ ही आंखों के लिए भी फायदेमन्द रहेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 3 Jul 2021, 7:24 PM IST

Healthy juice

Healthy juice

बारिश के मौसम में जामुन का Juice पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें ऐसे तत्व होते हैं। जो शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं और आंखों की रोशनी भी बढ़ाते हैं। तो आइए जानते हैं जामुन का जूस आपके लिए किस प्रकार फायदेमंद रहेगा।

यह भी पढ़ें - डिप्रेशन के लक्षण नजर आने पर तुरंत करें यह उपाय।

बारिश में मच्छरों से होने वाली कई बीमारियां घर कर लेती है। डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया, सर्दी खांसी आदि वायरल की संभावना अधिक रहती है। ऐसे में हमें अपनी सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। अगर आप इस मौसम में जामुन का जूस पीएंगे। तो यह आपके शरीर के लिए फायदेमंद होगा।

यह भी पढ़ें - फिट रहने के लिए महिलाओं और पुरुषों को रोज लेनी चाहिए इतनी कैलोरी।

यह होते हैं पोषक तत्व -

जामुन में मैग्नीशियम, आयरन, फाइबर, विटामिन ए, विटामिन बी और विटामिन सी पाए जाते हैं। इसलिए यह शरीर के साथ ही डायबिटीज के रोगियों के लिए अमृत तुल्य होता है। आप जामुन के सिरके का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपकी त्वचा, मसूड़ों सहित शरीर के अन्य हिस्सों के लिए फायदेमंद होता है। कई चिकित्सक भी डायबिटीज के मरीजों को जामुन का सेवन करने की सलाह देते हैं। अगर आप रोजाना एक कप जामुन खाएंगे। तो इससे आपको 20 से 25 कैलोरी प्राप्त होगी। क्योंकि इसमें विटामिन ए होता है। जो आंखों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।

यह भी पढ़ें - ऐसे पता करें आपका वजन हाइट के अनुसार सही है या नहीं।

एक गिलास पीए जामुन का रस-

जानकारी के अनुसार जामुन में विटामिन सी और विटामिन ए होते हैं। इसलिए आप रोजाना एक गिलास जामुन का रस पीए। इससे आंखों की रोशनी तो बढ़ेगी ही सही, साथ ही डायबिटीज में भी फायदा करेगी और आपकी सेहत भी बनी रहेगी। एक शोध के अनुसार आंखों की देखभाल के लिए विटामिन सी और ए का सेवन करना चाहिए, जो जामुन में होता है।

यह भी पढ़ें - जीवन का आनंद लेना है तो सुबह जल्दी उठने की ऐसे डालें आदत।

जूस नहीं तो जामुन खाएं -

अगर आप जामुन का रस बनाने में सहज महसूस नहीं कर रहे हैं। तो आप सीधे जामुन भी खा सकते हैं। जामुन खाने से भी आपको यह फायदे मिलेंगे।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल