29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Balanced diet :- इसे कहते हैं संतुलित आहार, जानें इस के फायदे…

Balanced diet:- संतुलित आहार हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। तो आइए जानते हैं संतुलित आहार किस प्रकार और कैसे लेना चाहिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 5 Jul 2021, 3:32 PM IST

Balanced diet

Balanced diet

संतुलित आहार लेने से हमें भरपूर मात्रा में ऊर्जा मिलती है। हमारा शरीर भी स्वस्थ रहता है। कई लोगों को चिकित्सक भी Balanced Diet लेने की सलाह देते हैं। ताकि उनका वजन भी नहीं बड़े और वे स्वस्थ रहें। लेकिन लोगों को यह नहीं पता होता है कि संतुलित आहार में क्या-क्या लेना होता है। तो आइए जानते हैं, संतुलित आहार किस तरह लेना चाहिए।

यह भी पढ़ें - हाइट बढ़ाने के लिए बच्चों का लटकना बहुत फायदेमंद, पीठ भी हो जाएगी सीधी।

इस तरह लें संतुलित आहार-

आप अपनी डाइट बैलेंस करना चाहते हैं। तो आपको आहार में निम्न चीजों को शामिल करना चाहिए। जिससे आपको भरपूर एनर्जी भी मिलेगी और किसी प्रकार की दिक्कत का सामना भी नहीं करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें - नींद नहीं आने की समस्या से परेशान हो गए हैं तो जीवन शैली में करें यह बदलाव।

फल और सब्जियों का इस तरह करें उपयोग-

आप अपनी भोजन की प्लेट में आधी से अधिक मात्रा में फल और सब्जियां रखें। आप इस बात का भी ध्यान रखें कि नॉन स्टार्च वाली सब्जियां जैसे मूली, मशरूम, ब्रोकली, हरी और पत्तेदार सब्जियों को अपनी प्लेट में अधिक स्थान दें। जिनमें अधिक स्टार्च होता है। जैसे आलू का सेवन कम करें।

यह भी पढ़ें - सेहत और सुंदरता के लिए बहुत फायदेमंद है बादाम का दूध।

ग्रेन का सेवन करें -

आप अपनी डाइट में विटामिन, फाइबर आदि को शामिल कर सकते हैं। इसके लिए आपको ग्रेन को लेना होगा। इससे आपकी ब्लड शुगर भी कंट्रोल रहेगी। आप ब्रेड, गेहूं, पास्ता, क्वीनोवा, ओट्स आदि को ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें - अस्थमा अटैक से बचने ऐसा बनाएं डाइट प्लान।

लीन प्रोटीन शामिल करें -

अपने भोजन की प्लेट में लीन प्रोटीन को शामिल कर सकते हैं। इसमें आप स्किनलेस चिकन, सी फूड, टर्की, अंडे, बीन्स और अन्य खाद्य पदार्थ इस्तेमाल कर सकते हैं। प्रोसेस मीट की मात्रा आपको कम या सीमित रखना चाहिए।

कोलेस्ट्रोल और शुगर का लेवल कम करें-

संतुलित आहार लेते हैं। तो आपको पूरी तरह से फैट को अवाइड करने की जरूरत नहीं है। आप हेल्दी फैट्स यानी ऑलिव ऑयल, नटस, हौर एवोकाडो को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। शुगर के लिए ध्यान रखें कि 95 कैलोरी से अधिक मात्रा से परहेज करें।

डेली कैलोरी इनटेक को पूरा करें-

एक सामान्य महिला और पुरुष 1800 से लेकर 2200 कैलोरी तक ग्रहण कर सकते हैं। अगर आप अपनी पूरी प्लेट में यह पूरा नहीं कर पाते हैं।तो आपक डेली कैलोरी के माध्यम से मील प्लान करना चाहिए। क्योंकि बैलेंस डाइट का मतलब यह नहीं होता है कि आप नाश्ता करना बिल्कुल छोड़ना है। लेकिन आप बीच-बीच में दही, बेल पेपर स्लाइस आदि इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसलिए जरूरी है बैलेंस डाइट-

वैसे तो बैलेंस डाइट आपको बोरिंग लगेगी। क्योंकि इसमें स्वादिष्ट और मजेदार खाना नसीब नहीं होता है। लेकिन इससे आपको प्रोटीन ,विटामिन, मिनरल्स आदि सभी मिलेंगे। जिससे आपको भरपूर एनर्जी मिलेगी और आप कई बीमारियों से बचे रहेंगे। आपकी स्किन भी ग्लो करेगी।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।