29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Vitamin B12 :- स्वस्थ रहने के लिए शरीर को चाहिए विटामिन B12, इन स्रोतों से करें रोजाना पूर्ति

Vitamin B12 :- शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हमें विटामिन B12 की जरूरत होती है। जो हमें उन सभी चीजों से प्राप्त होता है। जो आसानी से बाजार में उपलब्ध हो जाती है। इसलिए आप आहार में इन्हें जरूर शामिल कीजिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 30 Jun 2021, 10:43 AM IST

Vitamin B12

Vitamin B12

हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए Vitamin B12 बहुत आवश्यक होता है। क्योंकि इसमें वह सब तत्व होते हैं। जो हमारे दिमाग, मांसपेशियों और स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि आप विटामिन B12 किन किन स्रोतों से प्राप्त कर सकते हैं।

दरअसल शरीर को व्यवस्थित रूप से काम करने के लिए खनिज, प्रोटीन, विटामिन सभी जरूरी होते हैं। अगर शरीर में किसी भी विटामिन की कमी होती है। तो यह शरीर के लिए ठीक नहीं होता है।

यह भी पढ़ें - प्राथमिक चिकित्सा की जरूर होना चाहिए जानकारी, जाने क्या है ध्यान देने योग्य बातें।

एनीमिया की होती समस्या-

विटामिन B12 को कोबालामाइन के रूप में भी पहचाना जाता है। इससे दिमाग सामान्य तरीके से काम करता है। शरीर में रेड ब्लड सेल्स और डीएनए के निर्माण के लिए भी यह बहुत जरूरी होता है। इसकी कमी से कमजोरी और एनीमिया की शिकायत भी होती है। इसी के साथ वजन तेजी से कम होता है। मांसपेशियां कमजोर हो जाती है। त्वचा का रंग फीका पड़ने लगता है।

यह भी पढ़ें - बारिश के मौसम में इस तरह रखे अपनी सेहत का ध्यान, नहीं होगी कोई बीमारी।

इतना विटामिन जरूरी-

विटामिन B12 की पूर्ति करने के लिए 18 साल से अधिक की उम्र वालों को रोजाना 2.4 विटामिन B12 का सेवन करना चाहिए। आप नॉनवेज खाते हैं। तो विटामिन B12 के कई स्रोत हैं। चिकन, मीट, मछली और अंडों से विटामिन B12 भरपूर मात्रा में मिलता है। अगर आप रोजाना दो अंडे भी खा लेते हैं। तो इससे दैनिक जरूरत की फोटो 46% पूर्ति हो जाती है।

यह भी पढ़ें - घर बैठे मोटापा कम करना है तो रोजाना करें यह 7 योगासन।

यह हैं शाकाहारी स्रोत-

अगर आप शाकाहारी हैं। तो विटामिन B12 की पूर्ति के लिए आपको डेयरी प्रोडक्ट का उपयोग करना होगा। इसमें दूध, दही, पनीर का सेवन करें। इसी के साथ ही आप काजू, बदाम, टोफू, जई और नारियल के दूध का भी सेवन कर सकते हैं। इसी के साथ आप विटामिन B12 की कमी होने पर शराब का सेवन बिल्कुल नहीं करें और फोलिक एसिड लेने से भी बचना चाहिए। क्योंकि शराब विटामिन B12 का लेवल काफी कम करता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।