29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Diet For Anemia :- शरीर में खून की कमी होने पर ऐसा रखें अपना डाइट प्लान

Diet for anemia :- शरीर में खून की कमी होना चिंता का विषय है। अगर आप भी इस स्थिति से गुजर रहे हैं। तो अपनी डाइट में कुछ बदलाव कीजिए। आप का डाइट प्लान कुछ इस तरह होना चाहिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 17 Jun 2021, 5:56 PM IST

Diet For Anemia

Diet For Anemia

शरीर में खून की कमी होने से कई प्रकार की समस्याएं खड़ी हो जाती है। हमारा शरीर कमजोर तो होता ही है, साथ ही थकान, चिड़चिड़ापन, चक्कर आना, हाथ पैर ठंडे होना, आदि कई समस्याएं होती है। जिन्हें दूर करने के लिए आपको Anemia की कमी को पूरा करना जरूरी होता है। तो आइए जानते हैं कि शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने के लिए डाइट में क्या चीजें शामिल करना चाहिए।

यह भी पढ़ें - पेट और आंत को स्वस्थ रखने के लिए डाइट में शामिल करें यह फूड्स।

महिलाओं में अधिक समस्या-

शरीर में खून की कमी की समस्या पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में अधिक देखी जाती है।एनीमिया होने के कारण ब्लड पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन भी ग्रहण नहीं कर पाता है। ऐसे में तुरंत ध्यान देकर आयरन की कमी को पूरा किया जाना जरूरी होता।

यह भी पढ़ें - बारिश में त्वचा को इस तरह रखे स्वस्थ और चमकदार।

नट्स और बीज का करें सेवन-

अगर आप एनीमिया की समस्या से जूझ रहे हैं। तो अपनी डाइट में नट्स और बीज को तुरंत शामिल करें। नट्स और बीज में आपको कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं। जिससे आपके शरीर में खून की कमी पूरी होती है। इसके लिए आप काजू, सूरजमुखी के बीज, पिस्ता, कद्दू के बीज, अखरोट, मूंगफली, बादाम आदि का सेवन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें - हाथों की ग्रिप पावर मजबूत करने के लिए करें यह एक्सरसाइज।

ताजा फल और सब्जियां खाएं-

शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने के लिए हमें प्राकृतिक रूप से तैयार फल और सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करना होगा। क्योंकि इन में पर्याप्त मात्रा में आयरन होता है। हरी पत्तेदार सब्जियां इसके लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसी के साथ खट्टे फल भी आहार में शामिल करें। क्योंकि यह हिमोग्लोबिन बढ़ाने का मुख्य स्रोत होता है।

यह भी पढ़ें - सेहत के लिए सबसे फायदेमंद है सूर्य नमस्कार।

अंडे को शामिल करें-

अंडे में काफी मात्रा में प्रोटीन होता है। एनीमिया से राहत पाने के लिए आप अपनी डाइट में अंडे शामिल कर सकते हैं।

दालें और बीन्स का करें सेवन-

बींस और दाल दोनों में पर्याप्त मात्रा में आयरन होता है। अगर आप खून की कमी को दूर करना चाहते हैं। तो अपनी डाइट में पर्याप्त मात्रा में बींस और दालों को शामिल करें। आप काले सेम, चने, राजमा, बीन्स, सोयाबीन आदि अपनी डाइट में शामिल करें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।